आयुष्मान खुराना और हेलन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘बॉलीवुड में नया ट्रेंड सेट किया’, Ayushmann Khurrana ने की हेलन की जमकर तारीफ, आशा भोसले का भी किया जिक्र

Ayushmann Khurrana Praises Helen: इंडियन आइडल में आयुष्मान खुराना ने हेलन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बॉलीवुड में कैबरे डांस को नई पहचान दी। शो में अभिनेता हेलन से मिलकर भावुक भी नजर आए।

सोनाली झा

Ayushmann Khurrana Praises Helen On Indian Idol Special: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेलन अपने शानदार डांस, अलग अंदाज और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाती है। साथ ही एक्ट्रेस के गाने लोगों के बीच काफी फेमस हैं। इस कड़ी में रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के आने वाले एपिसोड में उनके इसी सुनहरे सफर को खास अंदाज में याद किया जाएगा। शो में हेलन के अलावा, एक्टर-सिंगर आयुष्मान खुराना भी नजर आएंगे।

शो के दौरान आयुष्मान खुराना ने हेलन की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि मुझे पता नहीं था कि मैं इस एपिसोड में आने वाला हूं। जैसे ही मैंने हेलन को देखा, मैं काफी भावुक हो गया। मैं बचपन से ही हेलन का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। उन्होंने बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड सेट किया था। जिस समय फिल्मों में कैबरे डांस को सिर्फ मनोरंजन के तौर पर देखा जाता था, उस समय हेलन ने इसे एक आर्टिस्ट का दर्जा दिलाया।

आशा भोसले का किया जिक्र

आयुष्मान खुराना ने आगे बताया कि आज जिन गानों को लोग आइटम सॉन्ग कहते हैं, उन्हें हेलन ने अपनी कला और अदाओं से एक अलग ऊंचाई दी थी। आयुष्मान ने आगे सिंगर आशा भोसले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आशा भोसले ने उनके लिए जितने खूबसूरत गाने गाए, उन्हें हेलन ने उसी खूबसूरती और एनर्जी के साथ पर्दे पर पेश किया।

आयुष्मान खुराना की निजी जिंदगी

इस दौरान आयुष्मान ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बात भी साझा की। उन्होंने कहा कि मेरी मां बर्मा से हैं और हेलन भी वहीं से ताल्लुक रखती हैं। इसी वजह से मेरे घर में हमेशा हेलन का नाम बड़े गर्व के साथ लिया जाता है। बचपन से मैं अपनी मां से हेलन के बारे में सुनता आया हूं और आज उनके सामने खड़ा होना मेरे लिए बेहद खास पल है।

आशा भोसले और हेलन की जोड़ी

आयुष्मान ने आगे कहा कि मेरी मां ने बचपन में मुझे बर्मी भाषा की एक छोटी कविता भी सिखाई थी। मैं हमेशा सोचता था कि अगर कभी हेलन से मिलने का मौका मिला, तो यह कविता जरूर सुनाऊंगा। शो में मिले प्यार के लिए हेलन ने सभी का धन्यवाद किया। इस दौरान उन्होंने खासतौर पर आशा भोसले को याद किया। हेलन ने कहा कि मैं आशा जी को दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं, क्योंकि उनकी आवाज ने मेरे गानों को हमेशा खास बनाया।

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

पहलगाम हमले का एक और आतंकी हाशिम मूसा ढेर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रखा था 20 लाख रुपये का इनाम

नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार जलमग्न, चंपारण में 4 जगह टूटे तटबंध, इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड के पार