आयशा खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

फेक WhatsApp अकाउंट से परेशान ‘धुरंधर’ की आयशा खान, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने लोगों को किया सचेत

‘धुरंधर’ और उसके हिट सॉन्ग ‘शरारत’ से सुर्खियों में आईं आयशा खान अब फेक व्हाट्सएप अकाउंट विवाद को लेकर चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने खुद बड़ा कदम उठाया।

स्नेहा मौर्या
Ayesha Khan Fake Whatsapp Account: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद से आयशा खान लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। फिल्म के गाने ‘शरारत’ में उनके जबरदस्त डांस मूव्स ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ी है, लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई जिसने खुद आयशा को भी हैरान कर दिया।

आयशा खान के नाम से बना फेर व्हाट्सएप अकाउंट

दरअसल, आयशा खान के नाम से किसी ने फेक व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया है और वह उसे एक्टिवली इस्तेमाल भी कर रहा है। इस बात की जानकारी मिलते ही एक्ट्रेस के होश उड़ गए। उन्हें इस बात का डर सता रहा था कि कहीं उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर किसी के साथ धोखाधड़ी न की जाए।

जैसे ही आयशा को इस फर्जी अकाउंट की भनक लगी, उन्होंने बिना देरी किए एक्शन लेना जरूरी समझा। साथ ही एक्ट्रेस ने खुद उस फेक अकाउंट की चैट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने साफ लिखा कि इस अकाउंट से उनका कोई लेना-देना नहीं है और लोग इस नंबर से संपर्क न करें।

एक्ट्रेस ने फैंस को यूं किया सचेत

आयशा का यह कदम उनके फैंस को सचेत करने के लिए था। वह नहीं चाहतीं कि कोई भी शख्स उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह करे या किसी तरह की ठगी को अंजाम दे। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली आयशा अपने फॉलोअर्स से सीधे जुड़ी रहती हैं और यही वजह है कि उन्होंने खुद आगे आकर इस मामले को क्लियर करना सही समझा।

इन सबके बीच उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘धुरंधर’ की कामयाबी के बाद आयशा के पास बड़े प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई है। सिर्फ इतना ही नहीं, चर्चा है कि वह जल्द ही एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘भागमभाग 2’ में नजर आ सकती हैं। हालांकि, अगर ऐसा होता है तो यह उनके करियर का बड़ा ब्रेक साबित हो सकता है। फिलहाल, आयशा खान ने फेक अकाउंट को लेकर सख्त रुख अपनाकर साफ कर दिया है कि वह अपनी पहचान और फैंस की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगी।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां