इमरान हाशमी और दिशा पाटनी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Awarapan 2 का पहला गाना रिलीज, 'वे जुनून' में फिर लौटा इमरान हाशमी का रोमांटिक अंदाज

Emraan Hashmi Awarapan 2: 2007 की कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' के सीक्वल 'आवारापन 2' का फर्स्ट सॉन्ग 'वे जुनून' रिलीज हो गया है, जिसमें इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की खूबसूरत केमिस्ट्री दिख रही है।

यति सिंह

Awarapan 2 First Song Release: साल 2026 की सबसे फेमस फिल्मों में शुमार 'आवारापन 2' को लेकर दर्शकों का क्रेज चरम पर है। हाल ही में आए फिल्म के दमदार टीजर ने पहले ही लोगों को बेताब कर रखा था और अब मेकर्स ने इस बेताबी को दोगुना करते हुए फिल्म का पहला रोमांटिक ट्रैक 'वे जुनून' रिलीज कर दिया है। इस गाने के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इमरान हाशमी के पुराने फैंस एक बार फिर उनके उसी पुराने और शिद्दत वाले आशिक के रूप को देखकर झूम उठे हैं।

'वे जुनून' गाना सिर्फ एक विजुअल ट्रीट नहीं है बल्कि यह आपको इमोशन के एक गहरे समंदर में ले जाता है। गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्टर इमरान हाशमी की मुलाकात अचानक दिशा पाटनी से होती है। इस नए मोड़ पर इमरान के दिल में धीरे-धीरे दिशा के लिए प्यार पनपने लगता है। हालांकि इस नए सफर के बीच वह अपने पुराने दिनों को नहीं भूल पाते हैं।

जब पहली मोहब्बत की याद ने चुरा ली महफिल

'वे जुनून' गाना रिलीज होते ही फैंस ने इस पर अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया हैं और इंटरनेट पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा छिड़ गई है। दिलचस्प बात यह है कि गाने में दिखाए गए फ्लैशबैक सीन्स ने लोगों का दिल सबसे ज्यादा जीता है।

कई फैंस का कहना है कि श्रिया सरन के पुराने फ्लैशबैक सीन्स ने इस पूरे गाने की जान बचाई है और वह बेहद भावुक करने वाले हैं। वहीं कुछ फैंस का यह भी मानना है कि भले ही यह गाना शानदार है, लेकिन साल 2007 में आई मूल फिल्म 'आवारापन' के गानों का जो जादू था, उसकी बराबरी कर पाना बेहद मुश्किल काम है।

https://www.youtube.com/watch?v=HX1EXb5kWwY

एक फ्लॉप फिल्म बनी कल्ट क्लासिक

बता दें कि आवारापन 2 साल 2007 में आई सुपरहिट संगीत वाली फिल्म 'आवारापन' का ऑफिशियली सीक्वल है। दिलचस्प बात यह है कि जब मूल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, तब वह बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और उसे फ्लॉप माना गया था।

मगर समय के साथ फिल्म की गहरी कहानी और उसके एवरग्रीन गानों ने इसे दर्शकों के बीच एक कल्ट क्लासिक का दर्जा दिला दिया। आज भी आवारापन फिल्म के गानों को लोग बेहद चाव से सुनते हैं और यही वजह है कि इसके दूसरे पार्ट को लेकर भारी उत्सुकता बनी हुई है।

इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी यह लव स्टोरी

नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी आवारापन 2 में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी मुख्य किरदारों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इनके अलावा इस बार फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी भी एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देने वाली हैं।

'आवारापन 2' के नए गाने के बोल जाने-माने गीतकार सैयद कादरी ने लिखे हैं, जबकि इसे अपनी सुरीली आवाज में सुबोध शर्मा ने गाया है। वहीं गाने का रूहानी संगीत फेमस संगीतकार मिथुन ने तैयार किया है। भावनाओं से भरपूर यह फिल्म आने वाले 14 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

PM Narendra Modi 25 Years Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक