इमरान हाशमी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया ) 
मनोरंजन

Awarapan 2 Teaser Out: 'मौत ने मुझे छुआ, पर अपनाया नहीं', 'आवारापन 2' के टीजर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

Emraan Hashmi Awarapan 2 Teaser Out: एक्टर इमरान हाशमी और एक्ट्रेस दिशा पाटनी की मच-अवेडेट फिल्म 'आवारापन 2' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है, जिसने अपने दमदार डायलॉग से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया

यति सिंह

Awarapan 2 First Look: मूवी लवर के लिए आज का दिन बेहद खास बन गया है क्योंकि बॉलीवुड के सीरियल किसर और अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए फेमस एक्टर इमरान हाशमी एक बार फिर अपने पुराने और सबसे चहेते अंदाज में बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। लंबे समय से फैंस जिस पल का इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार आ ही गया है।

मेकर्स ने दर्शकों के क्रेज को सातवें आसमान पर पहुंचाते हुए उनकी आने वाली फिल्म का एक बेहद ही शानदार और रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर जारी कर दिया है। फिल्म 'आवारापन 2' के पहले लुक ने आते ही सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। फिल्म आवारापन 2 दरअसल साल 2007 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आवारापन' का ऑफिशियल सीक्वल है। करीब 2 दशक पहले जब यह फिल्म आई थी, तब इसके गानों और इमरान हाशमी के इंटेंस लुक ने सबको अपना दीवाना बना लिया था।

इमरान का जादू लौटेगा नए तेवर के साथ

आज भी उस फिल्म की कहानी और उसका संगीत लोगों के दिलों में एक खास जगह रखता है। अब इतने सालों बाद मेकर्स आवारापन का दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं, जिससे दर्शकों की उम्मीदें बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। टीजर को देखकर यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार कहानी और भी ज्यादा गहरी और सस्पेंस से भरपूर होने वाली है।

https://youtu.be/IQ7HkZ-Gun8?si=WLhLWZk-I1-pn-AX

पहली बार पर्दे पर दिखेगी एक बिल्कुल अलग जोड़ी

फिल्म आवारापन-2 की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी फ्रेश स्टारकास्ट को भी माना जा रहा है। फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी के साथ मुख्य एक्ट्रेस के तौर पर ग्लैमरस एक्ट्रेस दिशा पाटनी नजर आने वाली हैं। यह पहली बार है जब इमरान हाशमी और दिशा पाटनी  एक साथ फिल्म के लिए स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

बड़े पर्दे पर इन दोनों की केमिस्ट्री कैसी होगी और कहानी में क्या मोड़ आएगा, इसे लेकर फैंस के बीच अभी से कयास लगने शुरू हो गए हैं। टीजर में दोनों की मौजूदगी ने फिल्म को लेकर उत्सुकता को दोगुना कर दिया है।

खबरों की मानें तो आवारापन-2  की बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर सुपरस्टार सनी देओल की आने वाली फिल्म से होने वाली है। दो बड़े कलाकारों की फिल्मों का यह टकराव आने वाले दिनों में सिनेमाघरों का तापमान बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार