इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

‘टॉक्सिक’ की टक्कर के बीच ‘आवारापन 2’ का जलवा कायम, 16वें दिन बढ़ी कमाई

Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने तीसरे शनिवार को सिनेमाघरों में वापसी करते हुए 1.25 करोड़ रुपये कमाए, जिससे भारत में इसका नेट कलेक्शन 146.70 करोड़ रुपये हो गया।

यति सिंह

Awarapan 2 Box Office Collection Day 16: सिनेमाघरों में नई फिल्मों के आने के बाद अक्सर पुरानी फिल्मों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है, लेकिन इमरान हाशमी की हाल ही में रिलीज हुई आवारापन 2 इस ट्रेंड को गलत साबित करती नजर आ रही है। रिलीज के तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी यह फिल्म वीकेंड का पूरा फायदा उठा रही है। तीसरे शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर बढ़त दर्ज की गई है, जिसने यह साफ कर दिया है कि दर्शकों के बीच इस क्राइम ड्रामा का क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ है।

शनिवार को दर्ज की गई 32 प्रतिशत की जोरदार बढ़त

आंकड़ों के अनुसार नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी फिल्म आवारापन 2 ने अपने 16वें दिन भारत में 1.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। शुक्रवार को हुई 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की तुलना में शनिवार के आंकड़ों में लगभग 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। वीकडेज में धीमी पड़ी रफ्तार के बाद वीकेंड पर दर्शकों की सिनेमाघरों में वापसी ने मेकर्स के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।

दुनिया भर में 200 करोड़ के आंकड़े को किया पार

फिल्म का अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस सफर काफी शानदार रहा है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 146.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि देश में कुल ग्रॉस कमाई 174.80 करोड़ रुपये हो चुकी है। ओवरसीज मार्केट के आंकड़ों को मिलाकर देखा जाए तो इस फिल्म ने दुनिया भर में 207.35 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। 14 अगस्त को 22 करोड़ रुपये की ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही 113.50 करोड़ रुपये बटोर लिए थे।

दर्शकों को खूब भा रही शिवम की इमोशनल वापसी

साल 2007 में आई फिल्म आवारापन के लगभग 2 दशक बाद बनी इस सीक्वल में इमरान हाशमी के रोल शिवम पंडित की वापसी हुई है। कहानी में अपराध की दुनिया, प्यार, त्याग और प्रायश्चित के तत्वों को बहुत ही संवेदनशीलता के साथ पिरोया गया है।

फिल्म में इमरान के साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी, सलिल आचार्य और सुविंदर विक्की ने अहम किरदार निभाए हैं। विष्णु राव की सिनेमैटोग्राफी और देवेंद्र मुर्देश्वर का संपादन कहानी के असर को और ज्यादा गहरा बनाता है।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला