ओटीटी पर रिलीज हुआ एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर का एक्सटेंडेड कट
पोस्ट-क्रेडिट सीन में हल्क से मिलेगा डॉक्टर डूम
एवेंजर्स: डूम्सडे से पहले मार्वल ने दिया फैंस को सरप्राइज
Avengers Endgame Encore OTT Release Jiohotstar: मार्वल सीरीज लवर्स के लिए एक गुडन्यूज है। साल 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म एवेंजर्स:एंडगेम का एक्सटेंडेड कट वर्जन एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गया है।
जियो हॉटस्टार ने हाल ही में इसकी जानकारी दी है कि एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर 13 नवंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने जा रही है। इस नए वर्जन में ऑडियंस को कुछ एडिशनल कंटेंट और पोस्ट क्रेडिट सीन भी देखने के लिए मिलने वाले है। सबसे खास बात तो ये है कि इस एक्सटेंडेड वर्जन में एवेंजर्स की अगली सीरीज एवेंजर्स: डूम्सडे से जुड़ा एक सीन भी देखने के लिए मिलने वाला है।
एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर की ओटीटी रिलीज 17 दिसंबर को थिएटर्स में दस्तक देने वाली 'एवेंजर्स: डूम्सडे से कुछ हफ्ते पहले ही हुई है। ऐसे में मार्वल फैंस के लिए ये फिल्म एक सरप्राइज एलीमेंट और नए इशारे लेकर आयी है। सितंबर के महीने में इस एक्सटेंडेड कट को दुनियाभर के थिएटर्स में री रिलीज किया गया था। अब ओटीटी पर इसके आने से ऑडियंस एक्सट्रा फुटेज और पोस्ट क्रेडिट सीन घर पर बैठकर देख पाएंगे।
एंडगेम: एनकोर के एक पोस्ट-क्रेडिट सीन में मार्क रफालो के किरदार ब्रूस बैनर को दिखाया गया है। बताया गया है कि बैनर एक मिलिट्री फैसिलिटी में खुद को बंद कर लेता है, जो जमीन के नीचे करीब दो मील की गहराई पर स्थित है। ऐसा वह लंबे समय बाद पहली बार हल्क में बदलने के बाद करता है।
इस दौरान बैनर एक वीडियो रिकॉर्ड कर रहा होता है और नए गामा सप्रेशन सीरम के बारे में बात करता है। तभी अचानक डॉक्टर डूम वहां टेलीपोर्ट होकर पहुंच जाता है। डूम को देखकर हल्क फिर से बाहर आ जाता है। इसके बाद डॉक्टर डूम कहता है, मिस्टर बैनर, मैं आपको लेने आया हूँ। यह सीन एवेंजर्स: डूम्सडे की कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा सकता है।
एंथनी और जो रूसो के निर्देशन में बनी एवेंजर्स: एंडगेम साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 2.79 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की थी। इसके री-रिलीज वर्जन से भी वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर अतिरिक्त कमाई हुई।
दिए गए आंकड़ों के अनुसार, री-रिलीज से फिल्म की कमाई में करीब 143 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुड़े। इसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 2.942 बिलियन डॉलर बताया गया, जिसके आधार पर इसने जेम्स कैमरून की 'अवतार' को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का स्थान हासिल किया।
एवेंजर्स: एंडगेम की कहानी थैनोस के विनाशकारी स्नैप के पांच साल बाद शुरू होती है। इस स्नैप में ब्रह्मांड की आधी आबादी खत्म हो गई थी। बचे हुए एवेंजर्स अपने नुकसान और निजी संघर्षों से जूझ रहे होते हैं।
कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब एंट-मैन वापस लौटता है। उसकी वापसी के बाद एवेंजर्स को इतिहास बदलने और थैनोस के फैसले को पलटने की उम्मीद दिखाई देती है। इसके बाद पूरी टीम एक बार फिर एकजुट होकर दुनिया को बचाने की कोशिश करती है। एंडगेम एनकोर में शामिल अतिरिक्त सीन अब 'एवेंजर्स: डूम्सडे' को लेकर मार्वल फैंस की उत्सुकता और बढ़ा सकते हैं।