प्रिया और एटली की प्रेग्नेंसी फोटोशूट (सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं एटली और प्रिया, खुशी से झूमे फैंस, सेलेब्स ने दी बधाई

Atlee Personal Life: फिल्म ‘जवान’ के निर्देशक एटली दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। उन्होंने पत्नी प्रिया के साथ इंस्टाग्राम पर खुशखबरी साझा की, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स ने बधाइयों की बौछार कर दी।

सोनाली झा

Atlee Priya Second Baby: साउथ और बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर एटली कुमार के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। ‘जवान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले एटली जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी प्रिया एटली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है। तस्वीरों में प्रिया अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, जिसे देखकर फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग खुशी से झूम उठे हैं।

शेयर की गई तस्वीर में एटली, उनकी पत्नी प्रिया और उनका बेटा साथ नजर आ रहे हैं। तीनों ने सिंपल लेकिन एलिगेंट व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई है। फोटो में परिवार की खुशी साफ झलक रही है। एटली अपनी पत्नी की ओर प्यार भरी मुस्कान के साथ देखते दिख रहे हैं, वहीं प्रिया चेहरे पर सुकून और खुशी लिए नजर आ रही हैं। यह फैमिली मोमेंट फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

प्रिया और एटली की प्रेग्नेंसी फोटोशूट

इस प्रेग्नेंसी फोटोशूट के साथ प्रिया और एटली ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि वे अपने दूसरे बच्चे के आने को लेकर बेहद खुश हैं और फॉलोअर्स से ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद चाहते हैं। पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी इस खुशखबरी पर रिएक्ट कर रहे हैं।

सेलेब्स का रिएक्शन

साउथ एक्ट्रेस सामंथा ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि बहुत ही सुंदर फोटो, बधाई हो प्रिया। वहीं, जाह्नवी कपूर ने हार्ट इमोजी शेयर करते हुए लिखा कि बेस्ट। इसके अलावा कीर्ति सुरेश और वीर पहाड़िया समेत कई कलाकारों ने भी एटली और प्रिया को दोबारा माता-पिता बनने पर शुभकामनाएं दी हैं। इतना ही नहीं फैंस ने भी रिएक्ट किया।

एटली और प्रिया की शादी

एटली और प्रिया की शादी साल 2014 में हुई थी। दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री में काफी पसंद की जाती है। जनवरी 2023 में उन्होंने अपने पहले बेटे के जन्म की खुशखबरी साझा की थी, जिसके बाद से ही एटली अक्सर फैमिली के साथ खूबसूरत पल शेयर करते रहते हैं। अब दूसरे बच्चे के आने की खबर ने उनके फैंस को भी बेहद खुश कर दिया है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान