गायत्री हजारिका का निधन, कोलन कैंसर ने ली असम सिंगर की जान 
मनोरंजन

कोलन कैंसर ने ली मशहूर सिंगर की जान, गायत्री हजारिका का 44 की उम्र में निधन

असम की लोकप्रिय सिंगर गायत्री हजारिका का 44 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबर के मुताबिक सिंगर कैंसर की बीमारी से जूझ रही थी।

अनिल सिंह

गायत्री हजारिका का 44 साल की उम्र में कैंसर की वजह से निधन हो गया है। जिसकी वजह से म्यूजिक इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। 16 मई को गुवाहाटी के एक हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वह कोलन कैंसर से मौत की जंग लड़ रही थी। अस्पताल में काफी समय से उनका इलाज चल रहा था। हैरानी वाली बात यह है कि उनकी उम्र सिर्फ 44 साल थी।

संगीत की दुनिया में गायत्री हजारिका जाना पहचाना नाम थी, जिन्हें काफी पसंद किया जाता था, उनके गाने बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय हुआ करते थे, उन्होंने कई आसामी गाने गाए हैं। जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। आसामी लोक संगीत की वजह से असम के लोगों का उन्हें खूब प्यार मिलता था, लेकिन 44 साल की उम्र में सिंगर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जिसकी वजह से उनके प्रशंसक और परिवार के लोग शोक में डूबे हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गायत्री हजारिका कोलन कैंसर से जूझ रही थी, करीब तीन दिनों से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन वह कैंसर से जंग हार गई। कोलन कैंसर पेट के आंत का कैंसर होता है, यह व्यक्ति के आंतों को प्रभावित करता है यह सिर्फ आंतों को ही प्रभावित नहीं करता बल्कि इससे मलाशय भी प्रभावित होती हो सकता है।

कोलोन कैंसर कैंसर एक जानलोवा बीमारी है और यह आपकी लाइफ स्टाइल को प्रभावित कर सकती है। कोलन कैंसर के मुख्य लक्षण हैं, पेट फूलना, भूख न लगना, खाने में परेशानी होना, मल त्याग करते समय परेशानी होना, गंभीर कब्ज की शिकायत रहना, यह सभी लक्षण कोलन कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में इस तरह की शिकायत होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज