आशुतोष राणा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Ashutosh Rana Birthday: आशुतोष राणा के नाम के पीछे छिपी है भगवान शिव से जुड़ी कहानी, जानिए कैसे हुआ था नामकरण

Ashutosh Rana Name Story: साढ़े तीन साल की उम्र में आशुतोष राणा ने खुद अपना नाम चुना था। भगवान शिव के एक मंत्र से प्रभावित होकर उन्होंने मां से कहा था कि आज से उनका नाम आशुतोष होगा।

सोनाली झा

Highlights

  • आशुतोष राणा का जन्म 10 नवंबर 1967 को मध्य प्रदेश के गाडरवारा में हुआ था।

  • साढ़े तीन साल की उम्र तक परिवार ने उनका नाम नहीं रखा था।

  • घर में पूजा के दौरान पंडित जी के मुंह से 'ॐ आशुतोषाय नमः' मंत्र निकला था।

  • भगवान शिव के इस नाम का अर्थ जानकर उन्होंने अपनी मां से खुद का नाम आशुतोष रखने की बात कही।

  • चार साल की उम्र में रामलीला से अभिनय शुरू करने वाले आशुतोष ने दुश्मन से खास पहचान बनाई।

Ashutosh Rana Birthday Special Story: बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा ने अपने दमदार अभिनय से कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जिन्हें दर्शक आज भी याद करते हैं। फिल्म 'दुश्मन' में साइको किलर से लेकर 'संघर्ष' के लज्जा शंकर पांडे तक, उनके हर किरदार ने लोगों के मन में अपनी अलग छाप छोड़ी।

आशुतोष राणा ने महज साढ़े तीन साल की उम्र में अपना नाम खुद चुन लिया था। इसके पीछे भगवान शिव से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा है। आशुतोष राणा का जन्म 10 नवंबर 1967 को मध्य प्रदेश के गाडरवारा में हुआ था। अभिनेता ने एक बातचीत के दौरान अपने नाम से जुड़ा किस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया था कि बचपन में परिवार के लोग उन्हें 'राणा जी' कहकर बुलाते थे।

आशुतोष राणा का नामकरण

करीब साढ़े तीन साल की उम्र तक आशुतोष राणा का कोई नाम नहीं रखा गया था। इसी दौरान उनके घर में भगवान शिव की पूजा का आयोजन हुआ। पूजा के समय पंडित जी मंत्रों का जाप कर रहे थे। तभी उनके मुंह से 'ॐ आशुतोषाय नमः' निकला। यह शब्द सुनकर बालक आशुतोष काफी प्रभावित हुए और उन्होंने इसका अर्थ जानना चाहा। पंडित जी ने बताया कि आशुतोष भगवान शिव का एक नाम है, जिसका अर्थ है जल्दी प्रसन्न होने वाला।

चार साल की उम्र में पहली बार किया था मंच पर अभिनय

आशुतोष राणा को बचपन से ही अभिनय और मंच से लगाव था। महज चार साल की उम्र में उन्होंने पहली बार मंच पर प्रस्तुति दी थी। वह स्थानीय रामलीला में हिस्सा लेते थे और उन्हें रावण का किरदार निभाना काफी पसंद था। अभिनय के इसी शौक ने आगे चलकर उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा तक पहुंचाया, जहां से उन्होंने अभिनय का प्रशिक्षण लिया।

आशुतोष राणा

दुश्मन और संघर्ष से मिली खास पहचान

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई पूरी करने के बाद आशुतोष मुंबई पहुंचे। यहां उन्हें महेश भट्ट के टीवी शो 'स्वाभिमान' में काम करने का मौका मिला। इसके बाद साल 1998 में फिल्म 'दुश्मन' से उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई। फिल्म में उनके साइको किलर के किरदार ने दर्शकों को खूब डराया। वहीं, 'संघर्ष' में लज्जा शंकर पांडे के रूप में उनका अभिनय भी काफी सराहा गया।

आशुतोष ने अपने करियर में 'गुलाम', 'जानवर', 'राज', 'हासिल', 'कलयुग', 'आवारापन', 'सोनचिड़िया' और 'सिम्बा' जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वह लेखन और साहित्य में भी दिलचस्पी रखते हैं। उनकी किताब 'रामराज्य' भी चर्चा में रही है।

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन