मनोरंजन

पुण्यतिथि विशेष: 5 लाख में बनी थी अशोक कुमार की ये फिल्म, 1 करोड़ कमाने वाली भारत की पहली मूवी

भारत में एक करोड़ रुपए की कमाई करने वाली पहली फिल्म अशोक कुमार की फिल्म थी। ये फिल्म 5 लाख रुपए बनकर तैयार हुई थी और इसने भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया था। यह फिल्म थिएटर में 3 साल तक चलती रही।

अनिल सिंह

मुंबई: भारतीय सिनेमा के इतिहास में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली फिल्मों के नाम की अगर बात की जाए तो इसमें 'शोले' और 'मुग़ल-ए-आज़म' जैसी फिल्म का नाम सामने आता है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि 9 जनवरी 1943 में रिलीज हुई फिल्म 'किस्मत' भारत की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसने कमाई के मामले में एक करोड़ रुपए के आंकड़े को पार किया था। इस फिल्म में अशोक कुमार अहम भूमिका में नजर आए थे। खबर के मुताबिक यह फिल्म 3 साल तक सिनेमाघरों में चलती रही। इस फिल्म का निर्देशन ज्ञान मुखर्जी ने किया था। इस फिल्म को मुंबई टॉकीज के बैनर तले बनाया गया था। फिल्म के प्रोड्यूसर एस मुखर्जी थे। इस फिल्म में म्यूजिक अनिल विश्वास ने दिया था।

अशोक कुमार के साथ इस फिल्म में मुमताज शांति नाम की अदाकारा नजर आई थी। फिल्म का बजट 5 लाख के आसपास का था, लेकिन इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। उस समय भारत के किसी भी फिल्म की इतनी कमाई नहीं हुआ करती थी। 2 लाख, 5 लाख के बजट में फिल्म बनाई जाती थी और फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 20 से 30 लाख या अधिकतम 50 लाख तक ही हो पता था।

अशोक कुमार को बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक माना जाता है। अशोक कुमार का निधन 10 दिसंबर 2001 को हुआ था। 1988 में अशोक कुमार को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा गया था। वहीं 1989 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। अशोक कुमार का निधन 90 साल की उम्र में मुंबई में हुआ। उनका जन्म 13 अक्टूबर 1911 को बिहार में हुआ था। अशोक कुमार ने 1936 में 'जीवन नैया' नाम की फिल्म से बॉलीवुड क्यों किया था। इस फिल्म में वह बेहतरीन अदाकारा देविका रानी के साथ नजर आए थे। अशोक कुमार ने अपने जीवन में दर्जनों फिल्मों में काम किया। अशोक कुमार के भाई किशोर कुमार भी बॉलीवुड में हीरो बनने के लिए आए थे लेकिन उन्होंने प्लेबैक सिंगर के तौर पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। उनके एक और भाई अनूप कुमार भी थे जो बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में नाकामयाब रहे। तीनों भाइयों की जोड़ी फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' में नजर आई थी।

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव, PM मोदी बोले- अंदाजा लगाइए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?

SIR पर सुप्रीम कोर्ट के तीखे सवाल, 43 लाख मतदाताओं का क्या होगा? Form-6 पर ECI से मांगा जवाब

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG