आशा पारेख जन्मदिन विशेष (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

जब चीनी फैन का जुनून देख उड़े थे आशा पारेख के होश, जेल जाकर भी नहीं भूला पाया था प्यार

Asha Parekh का 2 अक्टूबर को जन्मदिन है। अपने दौर की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल रहीं आशा पारेख का एक चीनी फैन उनसे शादी करने के लिए भारत आ गया था और उनके घर के बाहर रहने लगा था।

अपूर्वा नायक

Asha Parekh Birthday Special: 60 और 70 के दशक की सबसे खूबसूरत अदाकारा आशा पारेश आज अपना 84वां जन्मदिन मना रही है। कई सालों तक बड़े पर्दे औप लोगों के दिलों पर राज करने वाली आशा पारेख के जीवन से जुड़े कई दिलचस्प किस्से हैं।

60 और 70 के दशक की सबसे ज्यादा हिट एक्ट्रेसेस में से एक आशा पारेख उस समय की सबसे महंगी एक्ट्रेस भी हुआ करती थी। हालांकि उनका फिल्मी सफर इतना भी आसान नहीं रहा था। अपने फिल्मी करियर की शुरुआत में ही रिजेक्शन झेल चुकी आशा पारेख ने अपनी दिल देके देखो से अपनी किस्मत का पन्ना यूं पलटा, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे पलटकर नहीं देखा।

आशा पारेख का दीवाना चीनी फैन

आशा पारेख के प्रति दीवानगी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं थी, बल्कि वो उस समय भी पूरी दुनियाभर में अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती थी। यूं तो आशा पारेख के कई फैंस हुआ करते थे, लेकिन उनका एक ऐसा भी फैन था, जो उनके प्यार में चीन से भारत आ पहुंचा था और आशा पारेख के घर के बाहर ही धरना देकर बैठ गया था।

क्या है पूरा मामला?

आशा पारेख ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान एक ऐसा किस्सा सुनाया जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए। आशा पारेख ने बताया कि उनके घर के बाहर एक चीनी आदमी आकर रहने लगा था। जब किसी ने उसे वहां से भगाने की कोशिश की, तो वो उन्हें छुरी दिखाकर डरा-धमका देता था। बाद में पता चला कि वो आशा पारेख से शादी करना चाहता था।

आशा पारेख ने करवायी चीनी फैन को जेल

आशा पारेख उस फैन का ऐसा जुनून देखकर काफी हैरान थी। जब उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करें, तब उन्होंने उस समय के मुंबई पुलिस कमिश्नर से मदद मांगी। जिसके बाद उस फैन को जेल हो गई थी। हालांकि जेल पहुंचकर भी उसकी दीवानगी कम नहीं हुई। उसने जेल से भी आशा पारेख को लेटर लिखा कि मुझे जेल में डाला है, मुझे बाहर निकालो। जिसके बाद आशाजी मजाकिया अंदाज में बताती है कि मैंने ही उसे जेल पहुंचाया है, तो मैं उसे बाहर कैसे निकाल सकती थी।

आशा पारेख का फिल्मी करियर

आशा पारेख ने काफी छोटी उम्र में ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने मां, बाप बेटी समेत कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया है। हालांकि उनके फिल्मी सफर को असली पहचान दिल देके देखो से मिली जहां उन्होंने लीड हीरोइन के तौर पर काम किया था और इसके बाद ही उन्हें हर घर में जाना जाने लगा।

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर