अरविंद अकेला कल्लू नया गाना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना ‘चल हट’ रिलीज, यूट्यूब पर मचा धमाल

अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है जिसका नाम ‘चल हट’ है। इस गाने में उनके साथ नई एक्ट्रेस तनु यादव नजर आई हैं, लेकिन अब इस गाने को यूट्यूब पर खूब पसंद भी किया जा रहा है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के यूथ स्टार और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू हर हफ्ते अपने फैंस के लिए कुछ नया लेकर आते हैं। चाहे वह फिल्म हो या गाना, कल्लू का हर प्रोजेक्ट सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धमाल मचाता है। अब आज यानी 24 जून को उनका नया गाना ‘चल हट’ रिलीज हुआ है, जो आते ही यूट्यूब पर छा गया है।

दरअसल, इस मस्तीभरे और रोमांटिक गाने में अरविंद अकेला ने एक दिलफेंक आशिक का किरदार निभाया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में उनके साथ नजर आई हैं तनु यादव, जो भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में नया चेहरा हैं। तनु ने अब तक कुछ ही म्यूजिक एल्बम में काम किया है, लेकिन ‘चल हट’ के जरिए उन्होंने एक नई पहचान बना ली है।

‘चल हट’ गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल 

‘चल हट’ गाने को अरविंद अकेला और पुनिता प्रिया ने मिलकर गाया है। इस गाने का म्यूजिक दिया है अविनाश झा घुंघरू ने, जो भोजपुरी म्यूजिक की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। गाने के बोल लिखे हैं मनोज मतलबी ने, जबकि कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी संभाली है विशाल गुप्ता ने। गाने को किरण म्यूजिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार किया गया है और इसे निमन भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

निमन भोजपुरी के सोशल मीडिया पेज पर 23 जून को ‘चल हट’ का पोस्टर शेयर किया गया था, जिसमें लिखा था कि “कल सुबह 6 बजे कल्लू जी के धमाकेदार अंदाज में नया गाना आ रहा है, जिसका नाम...चल हट है।” इसके साथ ही गाने से जुड़े कलाकारों के नाम हैशटैग के रूप में दिए गए थे।

कल्लू के इस गाने पर मिले थे मिलियन व्यूज

खास बात ये है कि 20 जून को अरविंद अकेला का एक और गाना ‘लहंगा के मच्छरदानी’ भी रिलीज हुआ था, जो VYRL भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर आया था। उस गाने में उनके साथ शिल्पी राज की आवाज थी और स्क्रीन पर उनका साथ निभाया था श्वेता महारा ने। वह गाना भी दर्शकों को खूब पसंद आया और यूट्यूब पर मिलियन व्यूज बटोर चुका है। फिलहाल, ‘चल हट’ के जरिए तनु यादव के साथ उनकी जोड़ी को भी खूब सराहना मिल रही है और फैंस इस गाने को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा