अरविंद अकेला कल्लू (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सावन से पहले शिव की भक्ति में डूबे अरविंद अकेला, ‘दिल बम बम बोले’ गाना रिलीज

भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना सावन से पहले ‘दिल बम बम बोले’ रिलीज हुआ है, इसमें सिंगर भोलेनाथ की भक्ति में पूरी तरह डूबे नजर आ रहे हैं और ये गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

स्नेहा मौर्या

Arvind Akela Kallu: भोजपुरी सिनेमा के सुपरहिट सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू हर बार अपनी गायकी और अभिनय से फैंस के दिल जीत लेते हैं। चाहे रोमांटिक गाने हों या सैड ट्रैक, उनकी आवाज में एक अलग ही जादू है।

लेकिन इस बार उन्होंने कुछ अलग किया है। सावन के आगमन से पहले कल्लू ने एक दमदार भक्ति गीत ‘दिल बम बम बोले’ रिलीज किया है, जो भोलेनाथ की भक्ति में पूरी तरह डूबा हुआ है।

अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना रिलीज

दरअसल, उनका गाना 7 जुलाई को टी-सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया और देखते ही देखते इसने फैंस के बीच जगह बना ली। ‘दिल बम बम बोले’ गाने में अरविंद अकेला कांवड़ लेकर देवघर की यात्रा पर निकले नजर आते हैं। गाने में भक्ति, आस्था और ऊर्जा का जबरदस्त संगम देखने को मिल रहा है।

इस भक्ति गीत में अरविंद अकेला कल्लू के साथ एक्ट्रेस मासूम सिंह नजर आ रही हैं, जो भोले की भक्ति में सराबोर दिखाई दे रही हैं। गाने के बोल लिखे हैं आशुतोष तिवारी ने और इसका संगीत तैयार किया है काह्ना सिंह ने। इस म्यूजिक वीडियो को डायरेक्ट किया है नितेश सिंह ने और इसे प्रोड्यूस किया है टी-सीरीज हमार भोजपुरी ने।

गाने के पोस्टर को टी-सीरीज हमार भोजपुरी के इंस्टाग्राम पेज पर दो दिन पहले शेयर किया गया था, जिसमें लिखा था, "दिल बम बम बोले आ रहा है बहुत जल्द, तैयार रहिए..." इस पोस्टर ने पहले ही फैंस के बीच उत्सुकता जगा दी थी।

इस गाने ने भी यूट्यूब पर मचाया था धमाल

खास बात ये है कि इससे कुछ दिन पहले ही अरविंद अकेला का एक और भक्ति गीत ‘जागी जागी महादेव’ भी रिलीज हुआ था, जिसे ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। यह गाना भी महादेव को समर्पित था और दर्शकों से खूब सराहा गया।

आपको बता दें, अरविंद अकेला कल्लू हर साल सावन से पहले महादेव के ऊपर भक्ति गीत जरूर लेकर आते हैं, जिससे शिवभक्तों का उत्साह और भी बढ़ जाता है। ‘दिल बम बम बोले’ भी इसी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है और सावन के स्वागत के लिए यह गीत एकदम बेहतरीन है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा