अरमान मलिक और आशना श्रॉफ ने कर ली शादी 
मनोरंजन

एक दूजे के हुए अरमान मलिक और आशना श्रॉफ, यहां देखें शादी की पहली तस्वीर

अरमान मलिक ने आशना श्रॉफ से शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ये शादी इसलिए चर्चा में आ गई है कि आशना अरमान मलिक से 2 साल बड़ी हैं। कपल ने 2023 में सगाई की थी।

अनिल सिंह

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने युट्यूबर आशना श्रॉफ से शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीर सामने आ गई है और फैंस इन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। तस्वीर मैं आप देख सकते हैं कि दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। साल 2023 में दोनों ने सगाई की थी और जल्द शादी करने का ऐलान किया था। फैंस तब से ही उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शादी की यह तस्वीर फैंस पसंद कर रहे हैं। अरमान मलिक और आशना श्रॉफ की शादी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि आशमा श्रॉफ अरमान मलिक से 2 साल उम्र में बड़ी हैं।

अरमान मलिक ने खुद अपने शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की है। शादी की तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, तू ही मेरा घर। अरमान और आशना की इन तस्वीरों पर फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अपना प्यार लुटा रहे हैं और साथ ही वह सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देते हुए भी नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर शादी की वायरल हो रही इस तस्वीर पर कई सेलिब्रिटीज ने भी कमेंट करके नए कपल को दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी है।

अरमान मलिक ने आशना श्रॉफ से 22 अक्टूबर 2023 को सगाई की थी। सगाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अरमान ने आसन को अंगूठी पहनने के बाद किस किया था। दोनों के लिपलॉक वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अरमान मलिक बॉलीवुड के सिंगर हैं जबकि आशना श्रॉफ यूट्यूब पर ब्लॉग बनाती हैं वह फैशन और ब्यूटी से जुड़ी जानकारी लोगों को देती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन