अर्जुन रामपाल का घर (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ के मेजर इकबाल अर्जुन रामपाल की लग्जरी लाइफ, मुंबई घर की Inside तस्वीरें वायरल

Arjun Rampal Net Worth: धुरंधर 2 में मेजर इकबाल का किरदार निभा रहे अर्जुन रामपाल इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी 350 करोड़ की नेटवर्थ और मुंबई स्थित स्टाइलिश घर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

सोनाली झा

Arjun Rampal House: आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म में ‘मेजर इकबाल’ का किरदार निभाने वाले अर्जुन रामपाल को दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है। उनकी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ और लग्जरी लाइफस्टाइल भी सुर्खियों में आ गई है। करीब 350 करोड़ रुपये की नेटवर्थ रखने वाले अर्जुन का मुंबई स्थित घर खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

अर्जुन रामपाल के घर का लिविंग रूम बेहद स्टाइलिश और आरामदायक है। यहां काले रंग का एल-शेप सोफा, लकड़ी की सेंटर टेबल और सॉफ्ट कारपेट मिलकर एक सुकून भरा माहौल तैयार करते हैं। दीवारों पर लगी ब्लैक-एंड-व्हाइट आर्टवर्क और मॉडर्न टीवी यूनिट इस जगह को और खास बनाते हैं। घर की बालकनी को एक खूबसूरत रीडिंग कॉर्नर में बदला गया है। यहां किताबों की अलमारी, आरामदायक कुर्सी और खुला नजारा इसे रिलैक्स करने के लिए परफेक्ट जगह बनाते हैं।

बेडरूम में सादगी के साथ कलात्मक टच

बालकनी में कोना अर्जुन के शांत समय बिताने के लिए खास माना जाता है। अर्जुन के बेडरूम में सादगी और कला का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। सफेद दीवारों और हल्के फर्नीचर के बीच रंगीन पेंटिंग्स इस स्पेस को जीवंत बनाती हैं। बड़े आर्ट पीस कमरे को एक प्रीमियम और एलिगेंट लुक देते हैं। घर का डाइनिंग एरिया छोटा लेकिन बेहद आकर्षक है। मॉडर्न टेबल-चेयर्स और स्टाइलिश लाइटिंग डाइनिंग एरिया को खास बनाते हैं। वहीं उनके बेटे का नर्सरी रूम रंग-बिरंगे खिलौनों और सॉफ्ट डेकोर से सजा हुआ है, जो बेहद क्यूट और आरामदायक लगता है।

परिवार के साथ सादगी भरी जिंदगी

अर्जुन रामपाल अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। वह अपनी पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस और बच्चों के साथ इस घर में क्वालिटी टाइम बिताते हैं। उनका घर उनकी सादगी, कला और मॉडर्न सोच का बेहतरीन उदाहरण है। अर्जुन रामपाल का यह घर सिर्फ एक लग्जरी स्पेस नहीं, बल्कि उनकी पर्सनैलिटी का आईना है। सादगी, स्टाइल और आराम का यह मेल इसे खास बनाता है। ‘धुरंधर 2’ की सफलता के साथ उनका यह अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर