अर्जुन रामपाल ‘धुरंधर’ (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'Dhurandhar' ने बदली 25 साल बाद अर्जुन रामपाल की किस्मत, पहले वीकेंड में ही बनया नया रिकॉर्ड

Arjun Rampal Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने अर्जुन रामपाल के करियर में नया रिकॉर्ड जोड़ दिया है। यह फिल्म उनके 25 साल के सफर की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड ग्रोसर बन गई है।

स्नेहा मौर्या

Dhurandhar Box Office Collection: बॉलीवुड के स्टाइलिश और दमदार अभिनेताओं में शुमार अर्जुन रामपाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार उनकी पर्सनैलिटी या शानदार परफॉर्मेंस के लिए नहीं, बल्कि उनकी नई फिल्म ‘धुरंधर’ द्वारा बनाए गए जबरदस्त रिकॉर्ड की वजह से। भले ही अर्जुन रामपाल के करियर को लगातार हिट्स नहीं मिलीं, लेकिन दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता आज भी उतनी ही मजबूत बनी हुई है।

दरअसल, अर्जुन रामपाल ने साल 2001 में 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। हालांकि उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई, लेकिन समय के साथ उन्होंने अपने अभिनय से एक खास पहचान बनाई। अब लगभग 25 साल बाद ‘धुरंधर’ ने उनके करियर को नई दिशा दी है।

‘धुरंधर’ अर्जुन रामपाल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ओपनिंग वीकेंड फिल्म बन चुकी है। अब तक उनके करियर की टॉप वीकेंड ग्रॉसर्स ये रही हैं...

  • रा-वन- ₹92 करोड़
  • सत्याग्रह- ₹39.12 करोड़
  • राजनीति- ₹33.63 करोड़
  • हाउसफुल- ₹29.80 करोड़
  • रॉय- ₹28.68 करोड़

वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार ‘धुरंधर’ ने पहले वीकेंड में ही 75.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया, और जल्द ही यह 'रा-वन' को भी पीछे छोड़ने वाली है।

उतार-चढ़ावों से भरा रहा 25 साल का सफर

अर्जुन रामपाल ने अपने फिल्मी सफर में 32 फिल्मों में काम किया है। बेहतरीन अभिनय के बावजूद उनकी अधिकांश फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखाया। सिर्फ 4 फिल्में ही सेमी-हिट या एवरेज साबित हो पाईं। लेकिन ‘धुरंधर’ ने वह पहचान वापस दिलाई है जिसके वे लंबे समय से हकदार थे।

‘धुरंधर’ एक दमदार स्पाई एक्शन ड्रामा है

आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर’ एक स्पाई-एक्शन फिल्म है, जो 5 दिसंबर को रिलीज हुई। पाकिस्तान की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म सच्ची घटनाओं की प्रेरणा बताई जा रही है। फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं, जबकि संजय दत्त, आर. माधवन और अक्षय खन्ना के दमदार अभिनय ने कहानी को और मजबूत बनाया है।

क्रिटिक्स और दर्शकों का मिल रहा भरपूर प्यार

फिल्म ना केवल लगातार कमाई कर रही है, बल्कि दर्शकों और समीक्षकों दोनों से तारीफें भी बटोर रही है। अर्जुन रामपाल की स्क्रीन प्रेज़ेंस और परफॉर्मेंस को खास सराहना मिल रही है। ‘धुरंधर’ ने साबित कर दिया है कि मजबूत कहानी, बेहतरीन कास्ट और दमदार निर्देशन मिलकर किस तरह किसी एक्टर के करियर में नई ऊर्जा भर सकते हैं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी