अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट

Anshula Kapoor Wedding: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर 6 जुलाई 2026 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से शादी करने जा रही हैं। फिल्ममेकर बोनी कपूर ने वेडिंग डेट की पुष्टि की है।

सोनाली झा

Anshula Kapoor Rohan Thakkar Wedding: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर जल्द ही अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं। पिछले साल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई करने के बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। कपूर परिवार में शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर 6 जुलाई को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे।

अंशुला और रोहन की शादी की तैयारियां कई दिन पहले ही शुरू हो चुकी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 जून को रोहन ठक्कर के परिवार की ओर से आयोजित 'माता की चौकी' के साथ शादी के कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक आयोजन में दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और रिश्तेदार शामिल हुए। इसके बाद से लगातार शादी की अन्य रस्में भी निभाई जा रही हैं।

बोनी कपूर ने खुद किया खुलासा

अंशुला के पिता और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शादी की तारीख की पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी बेटी 6 जुलाई को दुल्हन बनेगी। उन्होंने कहा कि शादी दोनों परिवारों की परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न होगी। खास बात यह है कि सभी मुख्य रस्में एक ही दिन में पूरी की जाएंगी, जिससे यह समारोह पारिवारिक और निजी माहौल में आयोजित होगा।

कॉकटेल पार्टी में जुटेंगे बॉलीवुड सितारे

रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के बाद एक शानदार कॉकटेल पार्टी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के शामिल होने की उम्मीद है। मेहमानों के लिए 'मॉडर्न इंडियन' ड्रेस कोड रखा गया है। माना जा रहा है कि कपूर परिवार के करीबी फिल्मी सितारे इस खास मौके की रौनक बढ़ाएंगे। अंशुला कपूर के होने वाले पति रोहन ठक्कर मनोरंजन जगत से जुड़े हुए हैं।

कौन हैं रोहन ठक्कर

रोहन ठक्कर ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से फिल्म और क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया कॉपीराइटिंग के क्षेत्र में भी काम कर चुके हैं। रोहन ने वर्ष 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'द नोबलिस्ट' का स्क्रीनप्ले भी लिखा था। वर्तमान में वह करण जौहर की कंपनी धर्मेटिक एंटरटेनमेंट के साथ जुड़े हुए हैं। अंशुला कपूर भले ही फिल्मी दुनिया से दूर रहती हों, लेकिन कपूर परिवार का हिस्सा होने के कारण वह अक्सर चर्चा में रहती हैं।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान