अर्जुन कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

ट्रांसफॉर्मेशन पर फोकस रहे हैं अर्जुन कपूर, शेयर की जिम से बॉडी की दमदार तस्वीर

Arjun Kapoor: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। जिसमें उन्होंने अपनी फिटनेस जर्नी को 'वर्क इन प्रोग्रेस' बताया।

स्नेहा मौर्या

Arjun Kapoor Latest Post: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अर्जुन कपूर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। लेकिन इन सबके बीच एक्टर अपनी फिटनेस पर भी पूरा ध्यान देते रहते हैं। ऐसे में हाल ही में उन्होंने जिम से अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है और अपनी फिटनेस जर्नी के बारे में फैंस को अपडेट भी दी।

दरअसल, अर्जुन कपूर ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर जिम से एक मिरर सेल्फी शेयर की, जिसमें वह ट्रेडमिल पर खड़े नजर आ रहे हैं।  साथ ही उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी दिया। जिसमें लिखा कि "वर्क इन प्रोग्रेस...शुक्रवार।"

अर्जुन ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की शेयर की फोटो

लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं, अर्जुन कपूर ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की कुछ थ्रोबैक तस्वीरें भी शेयर की थीं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। पहली फोटो उनकी डेब्यू फिल्म ‘इश्कजादे’ के पोस्टर की थी, जिस पर लिखा था, “डियर अर्जुन, तुमने 26 साल की उम्र में ये कर दिखाया। एक ऐसा सपना जो कभी सिर्फ एक एहसास था।”

दूसरी तस्वीर में अर्जुन के पुराने दिनों का कोलाज था, जिसमें वह काफी भारी-भरकम नजर आ रहे थे। तस्वीर पर लिखा था, “मुझे याद है वो रातें जब तुम फिल्मों का सपना देखते थे और यकीन रखते थे कि शायद सिनेमा ही तुम्हारा रास्ता है।”

तीसरी तस्वीर उनकी मौजूदा फिट बॉडी की थी, जिसमें उन्होंने अपनी मेहनत का नतीजा दिखाया। इस पर उन्होंने लिखा, “तुमने सिर्फ अपने शरीर को नहीं, बल्कि आत्मा को भी बदलने के लिए कड़ी मेहनत की।”

अर्जुन ने इन सभी तस्वीरों के साथ एक भावुक कैप्शन भी लिखा कि "जो लड़का फिल्मों से बहुत प्यार करता था, वह अब ऐसा इंसान बन गया है जो उन्हीं फिल्मों के लिए जीता है। कल ‘इश्कजादे’ को 13 साल पूरे हो गए। आभार... ज़मीन से जुड़ा हूं और लगातार आगे बढ़ रहा हूं।"

इस फिल्म में आखिरी बार दिखे थे अभिनेता

इन सबके बीच अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर को आखिरी बार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में देखा गया था, जो 21 फरवरी 2025 को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह नजर आई थीं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप