अर्जुन बिजलानी ने जीता ‘राइज एंड फॉल’ 
मनोरंजन

Arjun Bijlani on Bigg Boss: अर्जुन बिजलानी ने जीता ‘राइज एंड फॉल’, बिग बॉस पर दिया दिलचस्प जवाब

Arjun Bijlani Interesting Answer: अर्जुन बिजलानी ने हाल ही में रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ की ट्रॉफी अपने नाम की। उन्होंने इस चुनौतीपूर्ण शो में मानसिक मजबूती और स्ट्रैटेजिक सोच दिखाते हुए जीत हासिल की।

सोनाली झा

Arjun Bijlani Wins Rise and Fall: टेलीविजन इंडस्ट्री के फेवरेट अभिनेता अर्जुन बिजलानी हाल ही में सुर्खियों में तब आए जब उन्होंने रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ की ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत ने उन्हें न केवल रियलिटी शो की दुनिया में साबित कर दिया, बल्कि फैंस को यह भी दिखाया कि अर्जुन में मानसिक मजबूती और स्ट्रैटेजिक सोच भी किसी से कम नहीं।

आईएएनएस से बातचीत में अर्जुन ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि राइज एंड फॉल’ मेरे लिए बिल्कुल आसान नहीं था। यह हर दिन नई चुनौती, तनाव और दबाव लेकर आता था, लेकिन इससे मैं और मजबूत बनता गया। जीत का एहसास अब भी सपने जैसा लग रहा है। अर्जुन ने बताया कि यह शो सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जिंदगी के कई अहम सबक सिखाने वाला अनुभव रहा। उन्होंने साथियों का भी धन्यवाद किया और खासतौर पर आरुष और अरबाज का नाम लिया, जिन्होंने फिनाले में उनका समर्थन किया।

बिग बॉस पर अर्जुन का जवाब

अर्जुन ने कहा कि अगर इन दोनों ने मेरा नाम नहीं लिया होता, तो शायद मैं ट्रॉफी तक नहीं पहुंच पाता। इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अब बिग बॉस जैसे पॉपुलर रियलिटी शो में हिस्सा लेंगे, तो अर्जुन ने मुस्कुराते हुए कहा कि बिग बॉस अगले साल आएगा, तब देखा जाएगा। फिलहाल मैं अपनी जिंदगी को धीरे-धीरे जीना पसंद करता हूं और दीपावली के त्योहार का आनंद लेना चाहता हूं।

मानसिक मजबूती का रहस्य

अर्जुन ने यह भी बताया कि कठिन और इमोशनल जर्नी के दौरान उन्होंने मानसिक संतुलन कैसे बनाए रखा। उन्होंने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा उनकी पत्नी नेहा और बेटे अयान की फोटो थी, जिसे देखकर उन्हें हिम्मत और साहस मिलता था। इसके अलावा, वह हर सुबह भगवान गणेश का स्मरण करते और खुद से वादा करते कि कोई ऐसा काम नहीं करेंगे जिससे बाद में पछताना पड़े।

फैंस के लिए संदेश

अर्जुन ने अपने फैंस को यह संदेश भी दिया कि हर चुनौती का सामना हिम्मत और धैर्य से करना चाहिए। उनका मानना है कि परिवार, आत्मविश्वास और आस्था किसी भी मुश्किल समय में सबसे बड़ा सहारा बनती हैं। इस जीत ने अर्जुन बिजलानी को टीवी इंडस्ट्री में एक नया मुकाम दिया है और दर्शक अब उनके अगले कदमों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी