Photo- Social Media  
मनोरंजन

अर्जुन बिजलानी और कनिका मान की रोमांटिक ड्रामा 'रूहानियत' का ट्रेलर हुआ रिलीज

संदीप पांडे

मुंबई : अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) और कनिका मान (Kanika Mann) के प्यार (Love) का सिलसिला जारी हो चुका है। अभिनेता (Actor) एक रोमांटिक (Romantic) मिस्ट्री ड्रामा (Mystery Drama) में नजर आ रहे है। 'रूहानियत' (Ruhaniyat) सीरीज (Series) का ट्रेलर आज एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो चुका है। जिसमें पहली नजर में हुए प्यार की कहानी से लेकर बीच में थोड़ी नोंक-झोंक भी देखने को मिलेगी। ये सीरिज 23 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो रही है। इस सीरीज में अर्जुन बिजलानी, कनिका मान, स्मिता बंसल और अमन वर्मा अपने मुख्य भूमिका में नजर आ रहे है।

ये सीरीज 'इज फॉरएवर लव ए लाई' को दर्शाती है। इसकी कहानी कुछ ऐसी है की प्रिशा एक सफर में सवीर से मिलती है और वो सवीर से बेइंतहा मोहब्बत करने लगती है, लेकिन ये बीच में ही ये एक दुसरे से अलग हो गए आपको भी थोड़ा आश्चर्य होगा की इस प्यार में खलल कैसे हो गई। वो दोनों एक अलग ही मोड़ पर आकर खड़े हो गए है। प्रिशा को सवीर के कंपनी में जॉब मिलता है और जब वो सवीर से मिलने उनके ऑफिस में गई तो पता चला की ये तो सवीर राठोड का ही ऑफिस है। जिसके बाद दोनों के बीच काफी झगड़ा होता है और सवीर प्रिशा को अपने ऑफिस से निकाल देता है।

 इस सीरीज में काम करके अर्जुन बिजलानी काफी खुश है। उनका कहना है की इस सीरीज में काम करके उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है। ये एक नार्मल लव नहीं है बल्कि इस प्यार में एक ऐसा मोड़ है। जिसे कोई सोच भी नहीं सकता है। अर्जुन बिजलानी इस सीरीज के रिलीज के लिए काफी उत्साहित है। वहीं कनिका मान का कहना है की जब उन्होंने इस सीरीज के स्क्रिप्ट को पढ़ा तो उन्हें प्रिशा की कहानी काफी रोचक लगी। जिसके कारण वो इससे जुड़ी रही। ये सीरीज एमएक्स प्लेयर पर 23 मार्च को रिलीज होगी। इसका स्ट्रीम फ्री होगा। जिससे हर दर्शक इस सीरीज को देखकर इसका लुफ्त उठा सकेगा। 

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन