अरिजीत सिंह और रूपरेखा बनर्जी (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

कभी पत्नी बताई गईं, आज बोलीं ‘भाई’! अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट ऐलान पर भावुक हुईं रूपरेखा बनर्जी

Ruprekha Banerjee Post: अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ऐलान के बाद सिंगर रूपरेखा बनर्जी का भावुक पोस्ट वायरल हो गया। ‘भाई’ कहकर संबोधित करने पर उन्हें ट्रोल किया गया।

सोनाली झा

Ruprekha Banerjee Reaction On Arijit Singh Retirement: बॉलीवुड के सबसे चहेते प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में अपने फैंस को बड़ा झटका दे दिया है। अपनी आवाज़ से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत ने सोशल मीडिया पर प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया, जिसके बाद म्यूजिक इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक सभी हैरान रह गए। इसी बीच अरिजीत की पुरानी साथी और सिंगर रूपरेखा बनर्जी का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अरिजीत सिंह ने साल 2011 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन इससे पहले वह कई रियलिटी शोज़ का हिस्सा रह चुके थे। साल 2005 में आए म्यूजिक रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ से उन्हें पहचान मिली थी। हालांकि, वह इस शो को जीत नहीं पाए थे। उस सीज़न की ट्रॉफी रूपरेखा बनर्जी और काजी तौकीर ने अपने नाम की थी।

अरिजीत सिंह के पोस्ट पर रूपरेखा बनर्जी का रिएक्शन

अरिजीत के रिटायरमेंट ऐलान के बाद रूपरेखा बनर्जी ने सोशल मीडिया पर अरिजीत के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए एक भावुक नोट लिखा। उन्होंने लिखा कि क्या लिखूं, समझ नहीं पा रही हूं। प्लेबैक की ढेर सारी व्यस्तताओं से फिलहाल थोड़ा विराम ले लो, थोड़ा आराम कर लो। फिर तो उठकर नए इंडिपेंडेंट म्यूजिक बनाने में फिर से लगना ही होगा। बताओ, हम कब तक तुम्हारे नए गाने सुने बिना रह पाएंगे? मैं भी तो तुम्हारे अनगिनत फैंस में से एक हूं। खुश रहो भाई।

अरिजीत सिंह और रूपरेखा बनर्जी का रिश्ता

हालांकि, इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। वजह थी रूपरेखा द्वारा अरिजीत को भाई कहकर संबोधित करना। दरअसल, एक वक्त पर ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि अरिजीत सिंह और रूपरेखा बनर्जी शादीशुदा थे और रूपरेखा को अरिजीत की पहली पत्नी बताया जाता रहा है। इसी कारण कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने रूपरेखा को ट्रोल करना शुरू कर दिया और सवाल उठाने लगे कि कथित एक्स वाइफ भाई कैसे कह सकती है। हालांकि, इस मामले पर अरिजीत सिंह ने कभी सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा। वहीं, रूपरेखा पहले ही सोशल मीडिया लाइव में इन शादी की खबरों को सिरे से अफवाह बता चुकी हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद