‘एक दिन’ में गूंजेंगी अरिजीत सिंह की आवाज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

फैंस के लिए खुशखबरी! संन्यास के बाद अरिजीत सिंह ने आमिर खान से मिलाया हाथ, ‘एक दिन’ में चलाएंगे आवाज का जादू

Arijit Singh New Song: साई पल्लवी और जुनैद खान की रोमांटिक फिल्म ‘एक दिन’ में अरिजीत सिंह की आवाज जुड़ गई है। आमिर खान संग इस म्यूजिकल कोलैबोरेशन ने फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी कर दी है।

स्नेहा मौर्या

Sai Pallavi And Junaid Khan Movie: साई पल्लवी और जुनैद खान स्टारर फिल्म ‘एक दिन’ इन दिनों दर्शकों के बीच खासा बज बना रही है। कुछ दिन पहले रिलीज हुए इसके टीजर को जादुई रोमांटिक वाइब, सॉफ्ट म्यूजिक और फ्रेश लीड जोड़ी की केमिस्ट्री के लिए जमकर सराहा गया था। अब इस फिल्म से जुड़ा एक और बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।

आमिर खान प्रोडक्शंस ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि बॉलीवुड के सबसे चहेते सिंगर अरिजीत सिंह फिल्म ‘एक दिन’ के लिए अपनी आवाज देने जा रहे हैं। इस म्यूजिकल कोलैबोरेशन को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है। खास बात यह है कि इस गाने पर आमिर खान ने खुद अरिजीत सिंह के साथ मिलकर काम किया है।

‘एक दिन’ में अपनी आवाज देंगे अरिजीत सिंह

प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह म्यूजिक सेशन अरिजीत सिंह के होमटाउन में हुआ था। इससे पहले जब अरिजीत के प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने की खबरें आई थीं, तब आमिर खान की उनसे मुलाकात को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब साफ हो गया है कि यह मुलाकात किसी मनाने के लिए नहीं, बल्कि ‘एक दिन’ के खास म्यूजिक प्रोजेक्ट के लिए थी।

फिल्म में साई पल्लवी और जुनैद खान पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। कहानी एक दिल छू लेने वाली लव स्टोरी पर आधारित है, जहां जुनैद एक इंट्रोवर्ट और थोड़ा अजीब से किरदार में दिखेंगे, जबकि साई पल्लवी एक आत्मविश्वासी और नेचुरल लड़की के रोल में नजर आएंगी। टीजर में दोनों की केमिस्ट्री को पहले ही दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल चुका है।

आमिर खान-मंसूर खान ने दी है कई दमदार फिल्म

‘एक दिन’ के जरिए आमिर खान और मंसूर खान की जोड़ी भी लंबे समय बाद साथ आ रही है। इससे पहले दोनों ‘कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘अकेले हम अकेले तुम’ और ‘जाने तू… या जाने ना’ जैसी यादगार रोमांटिक फिल्में दे चुके हैं। ऐसे में दर्शकों को इस फिल्म से भी इमोशन और म्यूजिक से भरपूर कहानी की उम्मीद है। सुनील पांडे के निर्देशन में बनी ‘एक दिन’ को आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें