अर्चना पूरन सिंह फेक हंसी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

अर्चना पूरन सिंह ने बताई फेक हंसी की सच्चाई, कमाई और शो में रोल पर खोले राज

Archana Puran Singh: अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में अपने व्लॉग में फेक हंसी की सच्चाई बताई है। उन्होंने खुलासा किया कि कॉमेडी सर्कस को एडिट करते वक्त मेकर्स जबरदस्ती उनकी हंसी को बीच में डाल देते थे।

स्नेहा मौर्या

Archana Puran Singh On Fake Laugh: टीवी की मशहूर पर्सनालिटी अर्चना पूरन सिंह हमेशा अपने हंसी के ठहाकों को लेकर चर्चा में रहती हैं। चाहे वह 'कॉमेडी सर्कस' हो या फिर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो', उनके ठहाके दर्शकों को खूब सुनाई देते हैं। कई बार यह तक कहा गया कि उनकी हंसी बनावटी है और वह जबरदस्ती हंसती हैं। अब अर्चना ने खुद सामने आकर इस पूरे मामले पर सफाई दी है।

दरअसल, हाल ही में उन्होंने अपने व्लॉग में खुलासा किया कि 'कॉमेडी सर्कस' के दौरान उनकी हंसी को शो में एडिट करके जबरदस्ती डाला जाता था, भले ही पंच अच्छा न हो। अर्चना ने कहा कि "जब लोग कहते हैं कि मैं बेवजह हंसती हूं, तो उन्हें नहीं पता कि ‘कॉमेडी सर्कस’ में मेरी हंसी एडिट करके पंच के बाद डाल दी जाती थी, चाहे जोक अच्छा हो या नहीं। कई बार तो खुद मुझे भी समझ नहीं आता था कि मैं स्क्रीन पर हंसती क्यों दिख रही हूं। इससे मेरी इमेज खराब होती थी।"

अर्चना पूरन सिंह ने नकली हंसी पर की खुलकर बात

उन्होंने यह भी माना कि मंच पर बैठने के नाते कभी-कभी थोड़ा ओवर एक्सप्रेशन देना पड़ता है, लेकिन उन्होंने हमेशा असली कंटेंट पर ही रिएक्शन दिया है। अर्चना बोलीं, "अगर जोक 19-20 का हो तो उसे 21 बना सकती हूं, लेकिन जोक अगर 5 नंबर का है, तो मैं उसे 10 नहीं बना सकती।"

आपको बता दें, हाल ही में अर्चना पूरन सिंह अपने पति परमीत सेठी और बेटों के साथ म्यूजिक कंपोजर यशराज मुखते के घर लंच पर गई थीं, जहां इस विषय पर बात करते हुए उन्होंने अपनी भावनाएं साझा कीं। इसके अलावा कमाई की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्चना को ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के एक एपिसोड के लिए 10 से 12 लाख रुपये तक मिलते हैं। वहीं, ‘कॉमेडी सर्कस’ में वह प्रति दिन 4 से 5 लाख रुपये कमा रही थीं।

कितने करोड़ की मालिकन है अर्चना?

हालांकि, अर्चना पूरन सिंह की कुल संपत्ति करीब 235 करोड़ रुपये बताई गई है। साथ ही वह हर महीने वह लगभग 1 से 1.5 करोड़ रुपये की कमाई कर रही हैं। इसके अलावा अब वह यूट्यूब व्लॉग्स से भी कमाई कर रही हैं, जिससे उनकी इनकम और बढ़ गई है।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन