अर्चना पूरन सिंह  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

परिवार से छुपाकर 4 साल किया प्यार, फिर घर से भागकर की शादी, ऐसी है अर्चना पूरन सिंह की कहानी

Archana Puran Singh Birthday: अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के प्यार की शुरुआत बेहद आम थी, जो समय के साथ गहरे प्यार में बदल गई। दोनों ने सालों तक अपने इस प्यार और रिश्ते को पूरी तरह छुपा कर रखा था।

यति सिंह

Archana Puran Singh Love Story: मनोरंजन जगत में सितारों की जिंदगी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। हंसी के ठहाकों के लिए फेमस एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और उनके पति परमीत सेठी की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम दिलचस्प नहीं है। पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच एक अनूठा जुड़ाव बना। शुरुआत में दोनों में से किसी ने नहीं सोचा था कि यह सफर जिंदगीभर के साथ में बदल जाएगा।

बिना किसी गंभीरता के हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

दोनों की पहली मुलाकात साल 1988 में एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। उस वक्त दोनों ही अपने-अपने पुराने रिश्तों के टूटने के दौर से गुजर रहे थे। पहली बातचीत के बाद दोनों के बीच बातें बढ़ने लगीं। शुरुआत में दोनों ने तय किया था कि यह सिर्फ एक कैजुअल मुलाकात रहेगी और इसे लेकर कोई भी गंभीर नहीं होगा। अर्चना और पूरन अक्सर एक-दूसरे को याद दिलाते थे कि इस रिश्ते से ज्यादा उम्मीदें नहीं रखनी हैं।

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी

प्यार का अहसास और छुपकर शादी का फैसला

समय बीतने के साथ दोनों का एक-दूसरे के प्रति लगाव गहरा होता गया। शुरुआत की हिचकिचाहट के बाद परमीत को अहसास हुआ कि अर्चना ही उनके लिए सही जीवनसाथी हैं। हालांकि परमीत का परिवार इस रिश्ते के लिए पूरी तरह तैयार नहीं था, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामने का मन बना लिया था। इसके बाद दोनों ने अचानक एक रात शादी करने का फैसला किया और पंडित जी को ढूंढकर अगले दिन सुबह शादी के बंधन में बंध गए।

4 सालों तक शादी छिपाने पर मजबूर

शादी करने के बाद भी अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने अपनी शादी की बात लगभग 4 सालों तक सबसे छुपा कर रखी। उस दौर में फिल्म इंडस्ट्री में यह माना जाता था कि शादी के बाद एक्ट्रेस का करियर धीमा पड़ जाता है। अर्चना अपनी एक्टिंग करियर को प्रभावित नहीं होने देना चाहती थीं। दोनों पहले से ही साथ रह रहे थे, इसलिए किसी को उनकी शादी का शक भी नहीं हुआ। जब तक सही समय नहीं आया, उन्होंने इस सच को सार्वजनिक नहीं किया।

3 दशकों से भी लंबा और मजबूत रिश्ता

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी की शादी को 3 दशक से भी ज्यादा का समय बीत चुका है और वे दो बेटों के माता-पिता हैं। दोनों सोशल मीडिया और अपने यूट्यूब चैनल के जरिए से अपनी जिंदगी की मजेदार बातें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। एक दौर में आम रिश्ते के रूप में शुरू हुआ यह सफर आज बॉलीवुड की सबसे मिसाली और मजबूत जोड़ियों में गिना जाता है।

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR

मणिपुर समेत तीन राज्यों में छह महीने और बढ़ा अफस्पा कानून! कुकी-नागा तनाव के बाद गृह मंत्रालय का फैसला

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?