शूरा खान, अरबाज खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

57 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बनेंगे अरबाज खान, वायरल वीडियो में दिखा पत्नी शूरा का बेबी बंप

लंबे वक्त से अटकलें लगाई जा रही थीं कि शूरा खान प्रेग्नेंट हैं। इसी बीच हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शूरा का बेबी बंप नजर आ रहा है। ऐसे में अब ये कन्फर्म हो गया है कि जल्द अरबाज पापा बनने वाले हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता अरबाज खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 57 साल के अरबाज जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी शूरा खान की प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है, क्योंकि हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में शूरा का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस खबर से काफी उत्साहित हैं।

दरअसल, इस वीडियो को बॉलीवुड पैपराजी पेज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें शूरा खान ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। कैमरों के सामने आते ही उनका बेबी बंप साफ तौर पर देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि अरबाज और शूरा जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। हालांकि, इस वीडियो में वो में शूरा धीरे-धीरे चलती भी नजर आई हैं।

दूसरी बार पिता बनेंगे अरबाज अरबाज खान के लिए यह दूसरी बार पिता बनने का अनुभव होगा। इससे पहले वह मलाइका अरोड़ा के साथ बेटे अरहान खान के पिता बन चुके हैं, जिनका जन्म 2002 में हुआ था। अरहान अब 23 साल के हो चुके हैं और अक्सर अपने पिता और मां के साथ सोशल मीडिया पर नजर आते हैं।

साल 2023 में अरबाज ने शूरा संग किया था निकाह 

इन सबके बीच अगर अरबाज की निजी जिंदगी की बारे में बात करें, तो हमेशा से ही मीडिया की निगाहों में रही है। मलाइका से तलाक के बाद वह इटली की मॉडल जॉर्जिया एंड्रयानी के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। इसके बाद उनकी जिंदगी में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान की एंट्री हुई। दोनों ने एक-दूसरे को कुछ समय तक डेट किया और फिर 24 दिसंबर 2023 को निकाह कर अपने रिश्ते को हमेशा के लिए एक नाम दे दिया।

बता दें, अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। क्योंकि दोनों अपने नए जीवन अध्याय की ओर बढ़ रहे हैं।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए