मनोरंजन

एआर रहमान ने विक्की कौशल की 'छावा' पर किया बड़ा खुलासा, फिल्म को लेकर उठाए सवाल, बोले- ये बांटने वाली...

A.R. Rahman Reaction On Chhaava: विक्की कौशल की सुपरहिट फिल्म छावा को लेकर एआर रहमान के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। फिल्म को ‘बांटने वाली’ बताकर रहमान सुर्खियों में आ गए हैं।

स्नेहा मौर्या

A.R. Rahman Controversial Statement: विक्की कौशल स्टारर फिल्म छावा साल 2025 की सबसे चर्चित और सफल फिल्मों में से एक रही। बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने वाली इस फिल्म में मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज और मुगल शासक औरंगजेब के बीच ऐतिहासिक संघर्ष को दमदार अंदाज में दिखाया गया था। रिलीज के वक्त फिल्म को लेकर विवाद जरूर हुए, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों ने इसे भरपूर प्यार दिया।

अब इसी फिल्म को लेकर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने ऐसा बयान दे दिया है, जिसने एक बार फिर छावा को सुर्खियों में ला दिया है। रहमान ने फिल्म का म्यूजिक कंपोज किया था, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने खूब सराहा था। लेकिन हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म को “बांटने वाली” कहकर सबको चौंका दिया।

एआर रहमान ने छावा पर दिया विवादित बयान

बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में एआर रहमान ने कहा कि छावा एक ऐसी फिल्म है, जो विवादित थीम के इर्द-गिर्द घूमती है। उनके मुताबिक, फिल्म ने बंटवारे के भावनात्मक पहलू का फायदा उठाया है, हालांकि इसका मूल उद्देश्य बहादुरी और शौर्य को दिखाना है। रहमान ने बताया कि उन्होंने फिल्म साइन करने से पहले डायरेक्टर से सवाल किया था कि इस प्रोजेक्ट के लिए उन्हें क्यों चुना गया। इस पर डायरेक्टर ने कहा कि फिल्म के लिए सिर्फ वही सही विकल्प थे। रहमान ने आगे कहा कि यह एक एंटरटेनिंग फिल्म है, लेकिन दर्शक इतने समझदार हैं कि वे सच और हेरफेर में फर्क कर सकते हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि लोगों के अंदर एक “आंतरिक आवाज” होती है, जो उन्हें सही और गलत पहचानने में मदद करती है, इसलिए फिल्मों का असर सीमित होता है।

छत्रपति संभाजी महाराज की तारीफ

हालांकि, विवादित टिप्पणी के बावजूद एआर रहमान ने छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार और फिल्म के भावनात्मक पहलुओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि संभाजी महाराज हर मराठा के दिल और खून में बसे हुए हैं। फिल्म के अंतिम दृश्य और उसमें इस्तेमाल की गई कविता को उन्होंने बेहद भावुक बताया।

रहमान के अनुसार, इस फिल्म का संगीत तैयार करना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात थी, क्योंकि इसमें मराठा समाज की धड़कन और आत्मा समाहित है। कुल मिलाकर, छावा को लेकर एआर रहमान का बयान भले ही विवादों में घिर गया हो, लेकिन उन्होंने फिल्म की ऐतिहासिक और भावनात्मक ताकत को भी खुले दिल से स्वीकार किया।

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते