एआर रहमान और अमीन (सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

एआर रहमान के समर्थन में उतरे बेटे अमीन, बोले- पापा का संगीत पीढ़ियों तक अमर रहेगा

AR Rahman Controversy: एआर रहमान को बेटे अमीन का खुला समर्थन मिला है। अमीन ने इंस्टाग्राम स्टोरी में भावुक संदेश के जरिए संकेत दिया कि विवाद रहमान की विरासत और पहचान को कमजोर नहीं कर सकता।

सोनाली झा

AR Rahman Son Ameen Support: ऑस्कर विजेता और दिग्गज संगीतकार एआर रहमान इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें बॉलीवुड में अब पहले की तुलना में कम काम मिल रहा है और इसके पीछे कभी-कभी रचनात्मक के बजाय अन्य कारण भी हो सकते हैं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक और फिल्मी गलियारों तक बहस छिड़ गई। हालांकि, विवाद के बीच एआर रहमान को अपने बेटे अमीन का खुला समर्थन मिला है।

एआर रहमान के बेटे अमीन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने पिता के लिए इमोशनल संदेश शेयर किया। उन्होंने एक पुराना वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एआर रहमान अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार एड शीरन के साथ मंच पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ अमीन ने लिखा, “पापा का संगीत और उनका योगदान सिर्फ आज तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।” अमीन का यह संदेश साफ तौर पर बताता है कि वह अपने पिता के काम और विरासत पर गर्व करते हैं।

अमीन ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

इसके बाद अमीन ने एक और इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसमें मार्वल सुपरहीरो आयरन मैन का एक मशहूर डायलॉग शामिल था। वीडियो में आयरन मैन कहता है कि आप मेरा घर, मेरे सारे खिलौने और ट्रिक्स छीन सकते हो, लेकिन एक चीज नहीं छीन सकते मैं आयरन मैन हूं। इस पोस्ट के जरिए अमीन ने इशारों-इशारों में यह संदेश दिया कि आलोचना, विवाद या गलतफहमियां एआर रहमान की पहचान और उनके संगीत की ताकत को कभी कम नहीं कर सकतीं।

एआर रहमान का इंटरव्यू

दरअसल, एआर रहमान ने बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में कहा था कि कई बार उन्हें ऐसे प्रोजेक्ट्स से हटा दिया जाता है, जिनके लिए पहले उनका नाम तय होता है। उन्होंने यह भी कहा कि कभी-कभी फैसले उन लोगों के हाथ में होते हैं, जिनके पास रचनात्मक समझ नहीं होती, और कुछ मामलों में इसके पीछे साम्प्रदायिक सोच भी हो सकती है। इस बयान के सामने आते ही विवाद बढ़ गया।

एआर रहमान ने जारी किया वीडियो

बढ़ते विवाद को देखते हुए एआर रहमान ने बाद में एक वीडियो जारी कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया और उनका किसी समुदाय या व्यक्ति को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने भारत को अपनी प्रेरणा बताया और कहा कि उनका संगीत हमेशा लोगों को जोड़ने, विविधता का सम्मान करने और संस्कृति का उत्सव मनाने का माध्यम रहा है।

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी