एआर रहमान और परेश रावल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

एआर रहमान के विवादित बयान पर मचा बवाल, माफी के बाद परेश रावल ने किया सपोर्ट, अब खुद भी हो रहे ट्रोल

AR Rahman Controversy: एआर रहमान के ‘कम्युनल’ बयान से बवाल मच गया है। उनके माफी के बाद परेश रावल उनके सपोर्ट में उतरे। लेकिन उन्हें सिंगर का साथ देना भारी पड़ गया और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Paresh Rawal Supports AR Rahman: ऑस्कर विनर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान इन दिनों जबरदस्त विवादों में घिरे हुए हैं। विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को लेकर दिए गए उनके बयान और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कथित सांप्रदायिक भेदभाव पर की गई टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। आलोचना बढ़ने के बाद एआर रहमान को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी, लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ।

दरअसल, एआर रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड में “पावर शिफ्ट” देखने को मिली है और इसमें सांप्रदायिक सोच भी शामिल हो सकती है। इसी दौरान उन्होंने फिल्म ‘छावा’ को भी “डिवाइडिंग” यानी बांटने वाली फिल्म बताया। उनके इस बयान को लेकर कई लोगों ने कड़ा विरोध जताया और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।

एआर रहमान ने वीडियो जारी कर मांगी माफी

विवाद बढ़ने पर एआर रहमान ने एक वीडियो जारी कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनका किसी भी समुदाय या व्यक्ति को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। भारत उनके लिए सिर्फ एक देश नहीं, बल्कि प्रेरणा, गुरु और घर है। उन्होंने यह भी कहा कि संगीत हमेशा लोगों को जोड़ने का काम करता है और वह भारत के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। इस वीडियो के जरिए रहमान ने अपने बयान पर खेद जताया और माफी मांगी।

इस पूरे मामले में नया मोड़ तब आया जब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल एआर रहमान के समर्थन में सामने आए। परेश रावल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “हम आपसे प्यार करते हैं सर। आप हमारा गौरव हैं।” हालांकि, उनका यह सपोर्ट कई यूजर्स को रास नहीं आया और इसके बाद परेश रावल भी ट्रोलिंग के निशाने पर आ गए।

सोशल मीडिया पर यूर्जस ने जताई नाराजगी

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने परेश रावल के ट्वीट पर नाराजगी जताई। कुछ लोगों ने कहा कि वह अपनी व्यक्तिगत राय रख सकते हैं, लेकिन सभी भारतीयों की तरफ से बोलना सही नहीं है। वहीं, कुछ यूजर्स ने एआर रहमान को सपोर्ट करने पर परेश रावल की आलोचना करते हुए तीखी टिप्पणियां कीं।

फिलहाल, एआर रहमान का यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां उनके फैंस और इंडस्ट्री के कुछ लोग उनके समर्थन में खड़े हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर लगातार बहस जारी है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस विवाद का असर एआर रहमान की प्रोफेशनल लाइफ पर कितना पड़ता है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी