अपूर्वा मखीजा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Apoorva Makhija Video: लॉक अप 2 में आने से पहले अपूर्वा मखीजा के तेवर ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Apoorva Makhija Entry: 'लॉक अप 2' में संभावित एंट्री से पहले अपूर्वा मखीजा का पुराना वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में वह खुद को 'TRP' बताती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर बहस छिड़ गई है।

सोनाली झा

Apoorva Makhija Lock Upp 2 Contestants: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा उर्फ द रीबल किड की संभावित एंट्री की खबरों ने पहले ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी। इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है।

वीडियो में अपूर्वा पूरे आत्मविश्वास के साथ कहती नजर आती हैं कि मुझे टीआरपी की जरूरत नहीं है, असली टीआरपी तो मैं ही हूं। थैंक यू सो मच।" उनका यह अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। कुछ यूजर्स इसे उनका कॉन्फिडेंस बता रहे हैं, जबकि कई लोगों ने उन्हें 'कलेशी औरत' कहकर ट्रोल भी किया है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद अपूर्वा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई हैं।

फैंस को शो में हाई-वोल्टेज ड्रामा की उम्मीद

अपूर्वा मखीजा अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनका गुस्सैल और निडर व्यक्तित्व पहले भी कई बार सुर्खियां बटोर चुका है। ऐसे में फैंस का मानना है कि अगर उनकी एंट्री 'लॉक अप 2' में होती है तो शो में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि अपूर्वा की मौजूदगी से शो की बाकी कंटेस्टेंट्स, खासकर श्रेया और शिल्पा शिंदे, को कड़ी टक्कर मिल सकती है।

क्या एक हफ्ते के लिए बढ़ेगा लॉक अप 2

इसी बीच शो को लेकर एक और बड़ी चर्चा सामने आई है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि 'लॉक अप 2' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसके चलते मेकर्स इसके प्रसारण को एक सप्ताह बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक मेकर्स या नेटफ्लिक्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अपूर्वा मखीजा की एंट्री

अगर ऐसा होता है तो दर्शकों को शो का मनोरंजन कुछ और दिनों तक देखने को मिलेगा। वहीं, सोशल मीडिया पर कई लोग 'लॉक अप 2' की तुलना 'बिग बॉस' से करते हुए इसे ज्यादा मनोरंजक बता रहे हैं। फिलहाल अपूर्वा मखीजा की संभावित एंट्री और वायरल वीडियो ने शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब