अनुराग कश्यप ने खुद को शाहरुख खान से ज्यादा बिजी बताया है 
मनोरंजन

खुद को शाहरुख खान से ज्यादा बिजी बता रहे अनुराग कश्यप, गाली वाले पोस्ट पर भड़के यूजर्स

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने खुद को शाहरुख खान से ज्यादा बिजी बताया है। वह सोशल मीडिया पर गाली वाले पोस्ट की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं, यूजर उनकी तुलना रामगोपाल वर्मा से कर रहे हैं।

अनिल सिंह

Anurag Kashyap Is Busier Than Shah Rukh Khan: अनुराग कश्यप ने मुंबई शहर को छोड़ दिया है, तो लोगों को लगा कि उन्होंने फिल्म मेकिंग से भी दूरी बना ली है। लेकिन अब अनुराग कश्यप ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया है कि उन्होंने फिल्म मेकिंग नहीं छोड़ी है। उनके पास अब भी पांच डायरेक्टोरियल प्रोजेक्ट है, उन्होंने तीन प्रोजेक्ट्स को मना किया है और वह शाहरुख खान से भी ज्यादा बिजी हैं। यह बताना कोई बड़ी बात नहीं या हैरान करने वाली घटना नहीं है, लेकिन इस पोस्ट में आखिर में उन्होंने गाली लिखी है, इस वजह से लोग हैरान नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने उनकी आलोचना भी की है, तो कुछ इस ट्रोल्स को करारा जवाब बता रहे हैं।

अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने लिखा मैंने शहर बदल दिया है, मैंने फिल्म मेकिंग नहीं छोड़ी, जो लोग भी यह सोच रहे हैं कि मैं परेशान होकर यहां से चला गया हूं, उनके लिए मैं बताना चाहता हूं कि मैं शाहरुख खान से ज्यादा बिजी हूं (मुझे यह करना पड़ता है क्योंकि मैं इतना पैसा नहीं बनाता हूं) मेरे पास 2028 तक डेट्स नहीं है। मेरे पास डायरेक्शन के लिए पांच प्रोजेक्ट्स हैं। मेरा सबसे लंबा आईएमडीबी है। मेरे पास इतने ज्यादा काम है कि मैं तीन प्रोजेक्ट को मना कर दिया है। इसके बाद उन्होंने अपने ट्वीट में गाली लिखी हुई है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स अनुराग कश्यप के इस पोस्ट को लेकर हैरान है। वह यह नहीं जानते हैं कि अनुराग कश्यप ने यह पोस्ट किसके लिए लिखी है। लेकिन कुछ उनके समर्थन में नजर आ रहे हैं, तो कुछ ने उनका विरोध किया है। एक यूजर ने लिखा है कि यह किस विषय में है पता नहीं पर भाई ने आज किसी की बैंड बाजा दी है। दूसरे यूजर ने गांजा फूंकते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फोटो शेयर की है और लिखा है आज थोड़ा ज्यादा हो गया। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं लेकिन आप रामगोपाल वर्मा बनते जा रहे हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप का गाली गलौज करना यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है।

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट

Kal Ka Mausam: 27 नवंबर को इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे का अलर्ट

1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था…, नागपुर में अभिजीत दीपके ने की PM मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना