Photo - Instagram  
मनोरंजन

अनुराग कश्यप ने 'सेक्रेड गेम्स 3' को लेकर किया खुलासा, बोले मैं एफआईआर दर्ज करूंगा

संदीप पांडे

मुंबई : डायरेक्टर (Director) अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहते है और अपने चाहने वालों को अपने फिल्मों का अपडेट देते रहते है। वहीं हाल ही में उन्होंने  अपने 'सेक्रेड गेम्स' (Sacred Games) वेब सीरिज (Web Series) को लेकर एक स्कैम का खुलासा करते हुए अपने इन्स्टाग्राम पर राजवीर_कास्टिंग नाम के एक व्यक्ति के इन्स्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है।

उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा 'यह आदमी राजबीर_कास्टिंग एक स्कैमर है। कृपया उसे रिपोर्ट करें। 'सेक्रेड गेम्स' का कोई सीजन 3 नहीं हो रहा है। मैं इस व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रहा हूं। स्कैमर राजबीर_कास्टिंग ने अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट के जरिए 'सेक्रेड गेम्स' सीजन 3 के लिए चार महिलाएं और एक आदमी के लिए एक फर्जी कास्टिंग का बुलावा किया था। इसके साथ ही उसने लिखा था, मुंबई में इसकी शूटिंग होगी और इसके डेट्स का अनाउंसमेंट जल्द ही किया जाएगा।   

'किल बिल' हॉलीवुड फिल्म का हिंदी रीमेक है

दरअसल, अभिनेता सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के रोल पर आधारित वेब सीरिज 'सेक्रेड गेम्स' का अब तक दो सीजन आ चुका है। जो फैंस को काफी पसंद आया। अब वह तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे है। अनुराग कश्यप एक भारतीय फिल्म निर्माता, निर्देशक, लेखक, संपादक, और अभिनेता है। अनुराग कश्यप के निर्देशक में उनकी आगामी फिल्म अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या रॉय बच्चन के साथ 'गुलाब जामुन', तापसी पन्नू के साथ 'दो बारा', कृति सनोन के साथ 'किल बिल' यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म का हिंदी रीमेक है।  

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा