'अनुपमा' में महा-संकट: समर की आत्मा खोलेगी प्रकाश का राज़, विलेन करेगा अनुपमा को किडनैप! 
मनोरंजन

Anupamaa: अनुपमा हुई किडनैप, क्या राही का एक्शन गैंग बचा पाएगा अनुपमा की जान?

सीरियल 'अनुपमा' में बड़ा ट्विस्ट! समर की आत्मा अनुपमा को बताएगी प्रकाश का काला सच। इसके बाद प्रकाश अनुपमा को किडनैप कर टॉर्चर करेगा। अनुपमा को बचाने के लिए राही अपना गैंग लेकर एक्शन मोड में आएगी।

अनिल सिंह

StartFragment

Anupamaa Upcoming Twist: सीरियल 'अनुपमा' में एक बार फिर से बड़ा ड्रामा शुरू होने वाला है। वेकेशन मनाने निकली अनुपमा (Anupamaa) इस बार एक ऐसी बड़ी आफत में फंसने वाली है, जहां उसकी जान खतरे में होगी। अब तक आपने देखा कि अनुपमा को बार-बार समर की मौजूदगी का एहसास हो रहा है। वह महसूस करती है कि समर उसके आस-पास है, यह बात वह बा को भी बताती है। इसी बीच, कुछ संदिग्ध लोग यानी प्रकाश के आदमी अनुपमा की जासूसी कर रहे हैं। सीरियल की कहानी में जल्द ही एक बड़ा ट्विस्ट आएगा, जिसके बाद अनुपमा और विलेन का सीधा टकराव होगा।

आने वाले एपिसोड में, अनुपमा दशहरे के मौके पर पूजा करने जाएगी और अपने गैंग के साथ वहाँ धमाल मचाएगी। यहीं पर उसका सामना प्रकाश से होगा, जिसे देखकर अनुपमा को बहुत अजीब महसूस होगा। एक तरफ यह सब चल रहा होगा, वहीं दूसरी ओर वसुंधरा अपनी अगली चाल चलेगी, जिसकी वजह से बापूजी की तबियत अचानक बिगड़ जाएगी। तबीयत खराब होते ही पराग उन्हें अस्पताल लेकर भागेगा, जबकि प्रेम और अंश भी बापूजी को देखकर परेशान हो जाएंगे।

प्रकाश का काला सच आएगा सामने

कहानी में सबसे बड़ा खुलासा तब होगा जब समर की आत्मा अनुपमा को प्रकाश का काला सच बताएगी। समर की आत्मा अनुपमा को बताएगी कि प्रकाश की वजह से ही सोनू ने उसे गोली मारी थी। यह बात जानकर अनुपमा को सदमा लगेगा और वह तुरंत फैसला करेगी कि वह प्रकाश और उसके पूरे गैंग को सबक सिखाकर ही दम लेगी। अनुपमा के इरादों की भनक जल्द ही प्रकाश को लग जाएगी।

अनुपमा को किडनैप करेगा प्रकाश

अपने इरादों का पता चलते ही प्रकाश बिना देरी किए अनुपमा को किडनैप कर लेगा। अनुपमा के गायब होते ही उसके पूरे गैंग में हड़कंप मच जाएगा। किडनैप करने के बाद प्रकाश अनुपमा को खूब टॉर्चर करेगा। अनुपमा को बचाने के लिए जल्द ही राही एक्शन मोड में आएगी। वह अपने पूरे गैंग के साथ अनुपमा की जान बचाने के लिए निकल जाएगी। एक बार फिर से अनुपमा का गैंग अपने हाथ में डंडा थामकर न्याय के लिए लड़ने को तैयार होगा।

अंश बनेगा 'घर जमाई' और प्रकाश जाएगा जेल

दूसरी तरफ, वसुंधरा अपने प्लान को आगे बढ़ाते हुए अंश को अपने जाल में फंसाएगी और उसे घर जमाई बनने के लिए कहेगी। शुरुआत में अंश मना करेगा, लेकिन बाद में वह हाँ बोल देगा। यह बात जानकर शाह हाउस के लोगों को गहरा सदमा लगेगा। वहीं, राही की बहादुरी से अनुपमा बच जाएगी और मौके पर पहुँची पुलिस को प्रकाश के खिलाफ सबूत देगी। अनुपमा के सबूतों के आधार पर पुलिस बिना देर किए प्रकाश को जेल की सलाखों के पीछे डाल देगी और इस विलेन की कहानी का अंत होगा।

EndFragment

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट