अनुपमा को पता चली समर की अनसुनी सच्चाई, कातिल का भी हुआ पर्दाफाश  
मनोरंजन

Anupamaa Twist: बेटे के कातिल को जेल पहुंचाएगी अनुपमा, खुलेगा समर का अनजाना राज

Anupamaa: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा अपने बेटे समर के कातिल को जेल पहुंचाने के लिए जोर लगा रही है। इतना ही नहीं उसे समर के अनजाने राज के बारे में भी पता चला है।

अनिल सिंह

StartFragment

Anupamaa Upcoming Twist: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा अपने बेटे के कातिल को जेल पहुंचाने वाली है। अनुपमा को समर का अनजाना राज भी पता चल गया है। समर को एक बेटी है, यह जानकर अनुपमा हैरान रह जाएगी। अनुपमा को यह यकीन करना मुश्किल हो जाएगा कि समर ने डिंपल के अलावा भी किसी से प्यार किया। अनुपमा समर की बेटी को अपने घर लाने का फैसला लेगी। 

टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा का वेकेशन खत्म होने वाला है, लेकिन इसी बीच उसका सामना बेटे समर के कातिल से होगा। अनुपमा को पता चल गया है कि उसके बेटे समर का कत्ल प्रकाश ने किया है और वह प्रकाश को सबक सिखाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाना वाली है। अनुपमा ने तय कर लिया है कि वह प्रकाश को जेल भेज कर ही दम लेगी तभी उसे समर के लिए न्याय मिल पाएगा। 

अनुज के वजह से नहीं हुई मौत 

वेकेशन के दौरान अनुपमा एक गांव में भटक जाती है, लेकिन वहां उसे उसके बेटे की आत्मा मिलती है। समर को अपने सामने देख अनुपमा भावुक हो जाती है। तब समर उसे बताता है कि उसका कत्ल किसने किया और आखिर उसके मौत के पीछे की वजह क्या थी? समर ने अनुपमा को बताया कि उसकी मौत अनुज की वजह से नहीं हुई थी, जबकि वनराज ने अनुपमा से यह बात छुपाई। 

अनुपमा के परिवार पर बेघर होने का खतरा 

अनुपमा को पता चल जाएगा कि समर को प्रकाश ने गोली मारी थी। उसी के बाद से अनुपमा ने कसम खा ली है कि वह प्रकाश को सलाखों के पीछे पहुंचाकर ही दम लेगी। अनुपमा का वेकेशन खत्म हो गया है। वहीं दूसरी तरफ शाह परिवार को अपने घर में देखकर वसुंधरा चिढ़ जाती है। वसुंधरा जल्दी शाह हाउस पर कब्जा कर लेगी। यह बात सुनकर अनुपमा की हैरानी बढ़ने लगती है। इतना ही नहीं वसुंधरा ने घर खाली करवाने का मन भी बना लिया है और वह अनुपमा के परिवार को घर से बेघर करने वाली है। 

EndFragment

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट