अनुपमा के सेट पर आग के लिए मुख्यमंत्री को चिट्ठी, FIR की मांग  
मनोरंजन

हादसा या षड्यंत्र? अनुपमा के सेट पर आग के लिए मुख्यमंत्री को चिट्ठी, FIR की मांग

अनुपमा के शूटिंग सेट पर लगी आग हादसा था या षड्यंत्र? इसको लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चिट्ठी लिखी गई है। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की मांग की है।

अनिल सिंह

मुंबई: रूपाली गांगुली का फेमस टीवी शो अनुपमा काफी पसंद किया जाता है, लेकिन हाल ही में उसके शूटिंग सेट पर लगी आग चर्चा का विषय बन गई। आग को लेकर और ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की और मामले में एफआईआर दर्ज करने की डिमांड की है। संगठन का आरोप है कि शूटिंग सेट पर श्रमिकों की जान को खतरे में डाला जा रहा है।

अनुपमा की शूटिंग सेट पर 23 जून को भीषण आग लगी थी, इसके बाद शो मेकर्स की तरफ से आधिकारिक बयान सामने आया था और कहा यह गया था कि हादसे में जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। हादसे को लेकर गलत जानकारी से बचने की सलाह दी गई थी, लेकिन हादसा क्यों हुआ इसके बारे में स्पष्टीकरण मेकर्स की तरफ से नहीं दिया गया है। अब इस मामले में शो निर्माता मुश्किल में नजर आ रहे हैं। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन नामक संगठन ने हादसे के जांच की मांग की है।

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन का आरोप है कि शूटिंग सेट पर लगातार हो रही आगजनी की घटना न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि इसकी वजह से वहां काम करने वाले हजारों कर्मचारियों की जान पर खतरा हमेशा मंडराता रहता है। खबर के मुताबिक प्रोडक्शन हाउस फायर ऑडिट की जिम्मेदारी में लापरवाही करते हैं और यह आगजनी उसी का नतीजा होती है।

संगठन का आरोप है कई बार बीमा की लालच में आग जैसी घटना को जानबूझकर अंजाम दिया जाता है, ऐसे में शूटिंग सेट पर लगी आग की इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर मामले के उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और इस मामले में एफआईआर की डिमांड भी की गई है, ताकि आने वाले वक्त में इस तरह के हादसे को होने से पहले ही रोका जा सके।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा