अनुपमा अपकमिंग ट्विस्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Anupama Twist: रजनी के धोखे से मचा हड़कंप, पराग को साथ देख टूट जाएगी अनुपमा, शो में आएगा ट्विस्ट

Anupamaa Spoilers: ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि रजनी के धोखे से अनुपमा टूट जाएगी। लेकिन फिर रजनी को उसी की भाषा में जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयारी करेगी।

स्नेहा मौर्या

Anupamaa serial Latest Update: रुपाली गांगुली स्टारर सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ इन दिनों जबरदस्त हाई वोल्टेज ड्रामा दिखा रहा है, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों का इंटरेस्ट पहले जैसा नहीं रह गया है। लगातार खिंचती कहानी और रिपीट होते ट्रैक्स की वजह से शो की टीआरपी में भी गिरावट देखने को मिल रही है। पहले जहां प्रार्थना की गोदभराई का ट्रैक दिखाया गया, वहीं अब बीते कई दिनों से रजनी के धोखे की कहानी पर फोकस किया जा रहा है।

अनुपमा के फैंस पहले से जानते हैं कि रजनी ने चालाकी से चॉल के पेपर्स पर अनुपमा से साइन करवा लिए थे। हालांकि उस वक्त अनुपमा को इसकी भनक तक नहीं थी। लेकिन अब जब सच्चाई सामने आ चुकी है, तो कहानी ने पूरी तरह से नया मोड़ ले लिया है।

रजनी और पराग को साथ देख टूटेगी अनुपमा

हाल ही के एपिसोड्स में दिखाया गया कि अनुपमा सही वक्त पर पहुंचकर चॉल पर चलने वाला बुलडोजर रुकवा देती है। जैसे ही उसे पता चलता है कि रजनी ने उसके साथ धोखा किया है, वो अंदर से पूरी तरह टूट जाती है। हालात तब और बिगड़ जाते हैं, जब अनुपमा पराग को रजनी के साथ देख लेती है। यह नजारा अनुपमा को गहरा सदमा देता है। वहीं प्रेम और राही भी पराग पर जमकर भड़कते नजर आते हैं। पराग खुद को सही ठहराते हुए कहता है कि वह एक बिजनेसमैन है और किसी को धोखा नहीं दे सकता। इस पर रजनी पलटवार करते हुए कहती है कि “आम खाओ, गुठलियां मत गिनो।” दूसरी तरफ, प्रेरणा भी अपनी मां के खिलाफ खुलेआम जहर उगलती दिखती है।

अनुपमा देगी रजनी को खुली चुनौती

आगे आने वाले एपिसोड्स में ड्रामा और तेज होने वाला है। रजनी, अनुपमा को यह भी याद दिलाती है कि एक वक्त पर राही भी उससे नफरत करती थी और उल्टा-सीधा बोलती थी। रजनी का कहना है कि उसी तरह प्रेरणा भी फिलहाल उससे नाराज है।

लेकिन अनुपमा अब चुप बैठने वाली नहीं है। खबरों के मुताबिक, अनुपमा जल्द ही रजनी के घर जाकर उसे खुली चुनौती देगी और साफ कहेगी कि अभी उसकी जीत नहीं हुई है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार प्रेरणा भी अचानक रजनी के खिलाफ कदम उठाएगी और एनओसी पेपर्स चुपचाप अनुपमा को सौंप देगी।

जैसे ही ये पेपर्स अनुपमा के हाथ लगेंगे, वह रजनी को उसी की भाषा में जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार होगी। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को एक बार फिर अनुपमा का दमदार अवतार देखने को मिलने वाला है, जो शो में नई जान डाल सकता है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार