'ये क्या हो रहा है?' सीरियल 'अनुपमा' के सेट से बॉडी डबल की तस्वीर वायरल, रुपाली गांगुली हुईं ट्रोल 
मनोरंजन

Anupamaa: पैसा बचाने के लिए मेकर्स का जुगाड़! रुपाली के बॉडी डबल के इस्तेमाल पर भड़के यूजर्स

Anupamaa: सीरियल 'अनुपमा' के सेट से एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें रुपाली गांगुली के बॉडी डबल को देखा गया। फैंस ने मेकर्स और रुपाली को निशाने पर लेते हुए सवाल उठाए हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Rupali Ganguly Body Doble In Anupamaa: सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में इस समय गौतम और माही की शादी को लेकर एक के बाद एक कई ट्विस्ट आ रहे हैं। अनुपमा इस शादी की खबर से परेशान है और परिवार भी उलझन में है। माना जा रहा है कि आने वाले एपिसोड्स में शाह हाउस में बड़ा हंगामा होने वाला है, जहाँ वसुंधरा अनुपमा के परिवार को खूब जलील करेगी। इसी बीच, सीरियल 'अनुपमा' से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बाद फैंस ने मेकर्स को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया है। इस विवाद की वजह से लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली भी सोशल मीडिया पर निशाने पर आ गई हैं।

पूरा मामला सीरियल 'अनुपमा' के सेट से वायरल हुई एक तस्वीर से जुड़ा है। यह तस्वीर गौतम और माही के संगीत समारोह के दौरान हुए झगड़े की बताई जा रही है, जिसमें अनुपमा और वसुंधरा का परिवार आपस में लड़ाई करता नजर आ रहा है।

वायरल तस्वीर में दिखा बॉडी डबल

वायरल हो रही इस तस्वीर में शो के लगभग सभी मुख्य किरदार नजर आ रहे हैं। लेकिन, तस्वीर के कोने में एक ऐसी औरत दिखाई दे रही है, जिसका साड़ी पहनने का तरीका और हेयरस्टाइल अनुपमा (रुपाली गांगुली) जैसा ही है, लेकिन वह रुपाली गांगुली नहीं हैं। यह तस्वीर देखते ही फैंस ने तुरंत पहचान लिया कि सीरियल 'अनुपमा' के लिए रुपाली गांगुली की जगह बॉडी डबल का इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई, और फैंस ने तुरंत सीरियल के मेकर्स को निशाने पर लेना शुरू कर दिया। यह पहली बार नहीं है जब रुपाली गांगुली की बॉडी डबल की तस्वीरें वायरल हुई हैं, लेकिन इस बार फैंस का गुस्सा ज्यादा है।

फैंस ने पूछा: रुपाली गांगुली शूटिंग का हिस्सा क्यों नहीं?

बॉडी डबल के इस्तेमाल पर फैंस ने गंभीर सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने वायरल तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "मुझे एक बात नहीं समझ आती कि रुपाली गांगुली कास्ट के साथ हमेशा बॉडी डबल का क्यों इस्तेमाल करती हैं। रुपाली गांगुली खुद शूटिंग का हिस्सा क्यों नहीं होती हैं।" फैंस का मानना है कि महत्वपूर्ण सीन में लीड एक्टर का खुद मौजूद न होना दर्शकों के साथ धोखा है और इससे सीरियल की प्रामाणिकता पर सवाल खड़े होते हैं।

जहां मेकर्स और रुपाली गांगुली की तरफ से इस बॉडी डबल के इस्तेमाल को लेकर कोई सफाई नहीं आई है, वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर ट्रोलिंग की है। फैंस ने मांग की है कि ऐसे सीन में, जहाँ कहानी में इमोशनल या बड़े झगड़े हों, वहाँ मुख्य कलाकार को मौजूद रहना चाहिए।

EndFragment

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे