अनुपमा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

बेटी से अपनी गलतियों के लिए माफी मांगेगा पराग, माही की शादी से मचेगा बवाल, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट

Anupamaa Twist: टीवी शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि पराग बेटी के विदाई के बाद अपनी गलतियों के लिए माफी मांगेगा। इस दौरान उसे प्रेम और प्रार्थना उसे बेस्ट पापा बताएंगे।

स्नेहा मौर्या

Anupamaa Today Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में दर्शकों को लगातार नए ट्विस्ट और ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। हर एपिसोड के साथ कहानी में नया मोड़ सामने आ रहा है। फिलहाल शो में प्रार्थना और अंश की शादी का जश्न दिखाया जा रहा है, जिसमें दर्शक काफी प्रभावित हो रहे हैं।

दरअसल, पिछले एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि शादी की रस्मों के दौरान जुता चुराई का मजेदार सीक्वेंस होता है। राही जूते लौटाने के बदले अंश से पैसे मांगती है और आखिरकार अंश उन्हें पैसे देकर जूते वापस ले लेता है।

हालांकि, अब अपकमिंग एपिसोड में शादी की रस्में पूरी होती दिखेंगी। विदाई का भावुक पल आएगा, जहां प्रार्थना के पिता पराग पहुंचेंगे। पराग को देखकर प्रार्थना फूट-फूटकर रो पड़ेगी। वहीं पराग भी बेटी को गले लगाकर खूब रोएगा और अपनी गलतियों के लिए माफी मांगेगा। इसके बाद प्रेम और प्रार्थना दोनों उन्हें गले लगाकर कहेंगे “आप दुनिया के बेस्ट पापा हो।”

माही की नई शुरुआत पर होगा हंगामा

शादी के बाद कहानी का फोकस माही पर शिफ्ट होगा। अनुपमा चाहती है कि माही अपनी जिंदगी में आगे बढ़े और दोबारा शादी करे। अनुपमा का मानना है कि माही खुशियां डिजर्व करती है। हालांकि, मोटी बा और ख्याति इस फैसले के खिलाफ हैं। अनु माही से साफ कहती है कि वह अपने लिए साथी चुन सकती है और स्वतंत्र होकर आगे बढ़ सकती है।

एक बार फिर गौतम रचेगा नई साजिश

कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब गौतम प्रार्थना से तलाक के बाद माही को शादी के लिए प्रपोज करेगा। लेकिन उसका असली मकसद प्यार नहीं बल्कि माही को कंट्रोल करना होगा। गौतम चाहता है कि माही पूरी जिंदगी कोठारी परिवार में बंधकर रह जाए। इस चालाकी से भरे इरादे से कहानी में नया हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू होगा।

राही लेगी बड़ा फैसला

जहां परिवार के बाकी सदस्य माही की दूसरी शादी के खिलाफ होंगे, वहीं राही अनुपमा का साथ देगी। राही का यह फैसला सुनकर पूरा परिवार हैरान रह जाएगा। राही और अनुपमा दोनों ही चाहती हैं कि माही को अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीने का हक मिले। अब देखना यह होगा कि क्या माही दोबारा शादी के लिए राजी होगी या गौतम अपनी चाल में सफल हो जाएगा।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए