अद्रिजा रॉय (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

राही की जिंदगी में बजने वाली हैं शहनाइयां! एक्ट्रेस को मिला रियल लाइफ में प्रेम, इस दिन करेंगी सगाई

Anupamaa Actress Adrija Roy Engagement Date: ‘अनुपमा’ फेम राही यानी अद्रिजा रॉय 25 जनवरी को विग्नेश अय्यर के साथ अपनी सगाई करेंगी। उन्होंने अपने होने वाले पति को सोलमेट बताया और फैंस को खुशखबरी दी।

स्नेहा मौर्या

Adrija Roy To Get Engaged To Boyfriend Vignuesh Iyer: टीवी शो ‘अनुपमा’ में राही का किरदार निभाने वाली अद्रिजा रॉय अपनी जिंदगी के एक नए पड़ाव पर पहुंच चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अद्रिजा 25 जनवरी को अपने फार्महाउस पर सगाई करेंगी। उनके होने वाले मंगेतर का नाम विग्नेश अय्यर है।

ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में अद्रिजा ने अपनी और विग्नेश की पहली मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वे दोनों पिछले साल मई में एक कॉमन दोस्त की पार्टी में मिले थे। अद्रिजा ने कहा, "हमें पहली नजर में ही एक-दूसरे की पर्सनैलिटी पसंद आ गई थी। फिर विग्नेश ने पहल की और मुझे अच्छे से जानने की कोशिश की। कुछ समय तक हम इंस्टाग्राम पर ही बात करते रहे और फिर प्रॉपर मीटिंग प्लान की।"

अद्रिजा ने होने वाले पति को लेकर कही ये बात

सोलमेट जैसा एहसास अद्रिजा ने अपने होने वाले पति के बारे में बताया कि दोनों बहुत सॉफ्ट और डाउन टू अर्थ हैं। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से किसी ऐसे इंसान के साथ रहना चाहती थी जो इंडस्ट्री का न हो। विग्नेश वैसे ही हैं जैसा मैं जीवन साथी में चाहती थी। हमें लगता है कि हम सोलमेट्स हैं।"

इंटरव्यू में अद्रिजा यानी राही ने यह भी बताया कि उन्होंने तीन दिन का ऑफ लिया है। उनकी टीम ने एडवांस में ही उनके सीन्स शूट कर लिए ताकि उनके जाने से ‘अनुपमा’ के शो में कुछ प्रभावित न हो। अद्रिजा ने कहा कि उन्होंने पूरी टीम को अपनी सगाई में बुलाया है।

शादी की प्लानिंग पर भी एक्ट्रेस ने किया खुलासा

शादी के सवाल पर अद्रिजा ने कहा कि इस साल वे शादी करने की योजना नहीं बना रही हैं। उन्होंने बताया कि विग्नेश साउथ इंडियन (तमिल) हैं और वह बंगाली हैं, इसलिए उनकी संस्कृति और रीति-रिवाज अलग हैं। अद्रिजा ने कहा,

"मेरा सपना है कि मैं अपनी शादी दोनों संस्कृतियों के अनुसार करूं। इसके लिए सही समय और प्लानिंग की जरूरत है। हम अगले दो सालों में शादी करने के बारे में सोच रहे हैं।"

अद्रिजा की सगाई की खबर सुन फैंस बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर बधाईयां दे रहे हैं। ‘अनुपमा’ में अद्रिजा रॉय को शिवम खजुरिया के अपोजिट देखा जाता है और दोनों की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आती है अद्रिजा की सगाई और उनकी भावनाओं को साझा करने का यह पल उनके फैंस के लिए भी बेहद खास है, जो उन्हें नई खुशियों की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी