अनुपमा को मिली नई उड़ान 
मनोरंजन

Anupama Spoiler: अनुपमा को मिली नई उड़ान, रजनी के इशारे पर बदलेगा पूरी कहानी का ट्रैक

Anupama Episode: अनुपमा में अब कहानी बड़ा मोड़ लेने जा रही है। मुंबई आने के बाद अपमान, झूठे आरोप और जेल तक का सामना करने के बाद अनुपमा बिल्कुल टूट चुकी थी। रजनी की एंट्री अनुपमा की किस्मत बदल देती है।

सोनाली झा

Anupama Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा में इन दिनों जबरदस्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। मुंबई आने के बाद से अनुपमा की जिंदगी जैसे पूरी तरह पटरी से उतर गई थी। कभी सेट पर अपमान, तो कभी गलत आरोपों का बोझ अनुपमा लगातार मुसीबतों से घिरी दिखी। लेकिन कहानी में रजनी की एंट्री ने जैसे अनुपमा की किस्मत पर लगा ताला खोल दिया है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शक एक बड़ा ट्विस्ट देखने वाले हैं, जो अनुपमा की जिंदगी को नई दिशा देने वाला है।

अब तक दर्शकों ने देखा कि शो की मेन लीड के सेट छोड़ने का इल्जाम भी अनुपमा पर थोप दिया गया। उस पर ये आरोप तक लगा कि उसका खाना खाने से लोग बीमार हो गए। मामला इतना बढ़ गया कि अनुपमा को सेट से धक्के देकर बाहर निकाल दिया गया। वहीं माहौल तब और खराब हो गया जब पुलिस अचानक अनुपमा के घर पहुंच गई और उसे जेल ले गई। जेल में टूट चुकी अनुपमा पूरी तरह बेसहारा महसूस करती है और रो-रोकर बुरा हाल हो जाता है।

अनुपमा की मदद करेगी रजनी

लेकिन यहीं से कहानी मोड़ लेती है। जेल में रजनी अनुपमा से मिलने पहुंचती है और उसके एक इशारे पर ही अनुपमा को जमानत मिल जाती है। रजनी की इस मदद के बाद अनुपमा को पहली बार महसूस होता है कि उसके साथ कोई सच में खड़ा है। जेल से बाहर आते ही दोनों एक छोटी सी पार्टी भी करती हैं और खूब मस्ती करने वाली हैं। उधर, अनुपमा का रोता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता है। सभी लोग उसकी नैचुरल एक्टिंग देखकर हैरान रह जाते हैं। यही वीडियो उसे एक बड़ा ब्रेक दिलाने वाला है।

शाह परिवार में मचेगा भयंकर हंगामा

कहा जा रहा है कि अनुपमा को जल्द ही एक्टिंग का ऑफर मिल सकता है और उसकी जिंदगी एक नया मोड़ लेगी। साथ ही दूसरी ओर शाह परिवार में भी भयंकर हंगामा मचने वाला है। लीला और अंश के चाल-चलन की पोल खुलेगी और दोनों जेल की सलाखों के पीछे पहुंच सकते हैं। कुल मिलाकर, रजनी की एंट्री अनुपमा के लिए लकी साबित होने वाली है। लंबे समय बाद पहली बार अनुपमा की जिंदगी में उम्मीद की किरण नजर आएगी।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी