अनुपमा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Anupama: अंश-प्रार्थना की शादी में होगा नया ड्रामा, राही का चैलेंज और गौतम की चाल से मचेगी हलचल

Anupamaa Spoiler: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अंश-प्रार्थना की शादी की रस्मों के बीच प्रेम और राही शाह निवास पहुंचेंगे। उधर प्रार्थना का पति गौतम उसकी शादी को खराब करने की कोशिश करेगा।

स्नेहा मौर्या

Anupamaa Today Episode: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा इन दिनों दर्शकों को एक के बाद एक चौंकाने वाले ट्विस्ट दे रहा है। अहमदाबाद लौटने के बाद अनुपमा अपने पुराने अंदाज में वापस आ गई है और उसने ठान लिया है कि अब किसी को भी अपनी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं करेगी।

इन सबके बीच आपने अबतक देखा होगा कि इस समय शो में अंश और प्रार्थना की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। अनुपमा शादी के कामकाज की जिम्मेदारी प्रार्थना को सौंप देती है, जिससे माहौल में थोड़ी हलचल बढ़ जाती है। इसी बीच गौतम शादी में अड़चन डालने की योजना बनाता है, लेकिन अनुपमा उसकी चाल तुरंत भांप लेती है और उसकी जमकर क्लास लेती है।

शादी रस्मों के बीच शगुन का सामान लेकर पहुंचेंगे प्रेम-राही

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शादी की रस्मों के बीच राही प्रेम, शगुन का सामान लेकर शाह निवास पहुंचेंगे। राही बताएगी कि यह सब उसके पापा ने भेजा है, जिसे सुनकर प्रार्थना की आंखों में आंसू आ जाएंगे। सभी उसे समझाने की कोशिश करेंगे। इस दौरान अनुपमा, राही से अपने बालों में मोतियों वाला माला सजाने के लिए कहेगी, लेकिन राही जानबूझकर उसे तोड़ देगी। अनुपमा मन ही मन सोचती है कि चाहे कितनी भी कोशिश कर लो, रिश्ते तोड़ना आसान नहीं है। आगे कहानी में प्रेम अनुपमा का साथ देता है और शादी की रस्मों को सहज बनाने की कोशिश करता है। राही, अनुपमा को डांस के लिए चैलेंज करेगी और शादी के दौरान बार-बार अपनी मां को जलील करती नजर आएगी। इन हरकतों से अनुपमा का दिल टूट जाएगा और वह कोने में छिपकर रोएगी।

गौतम चुपके से घुसेगा शाह निवास

उधर, गौतम चुपके से शाह हाउस में घुसकर अंश की जगह दूल्हा बनने की कोशिश करेगा। वह शादी के मंडप तक भी पहुंच जाएगा, लेकिन अनुपमा उसकी साजिश रंगे हाथ पकड़ लेती है और उसका खेल वहीं खत्म हो जाता है।

जल्द ही कोठारी परिवार भी अंश और प्रार्थना की शादी में एंट्री करेगा। पराग के साथ ख्याति और वसुंधरा भी मजबूरी में शादी में शामिल होंगी। हालांकि, शाह हाउस में हो रहे ड्रामे को देखकर वे मन ही मन खुश होंगी। शो में आने वाले ये हाई-वोल्टेज ड्रामे दर्शकों के लिए काफी रोमांचक साबित होने वाले हैं। अब देखना होगा कि क्या अनुपमा इस शादी को बिना किसी रुकावट के पूरा करा पाएगी या फिर राही और गौतम की चालें आगे और मुश्किलें खड़ी करेंगी।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल