अनुपमा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Anupama में मचेगा बवाल, डांस रानीज पर लगेगा चोरी का आरोप, पाखी सबके सामने मांगेगी माफी

Anupamaa Spoiler: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि डांस रानीज पर चोरी का आरोप लग जाएगा। जिसकी वजह से पूरी टीम को बाहर कर दिया जाएगा। हालांकि, समय रहते ही अनुपमा सबके सामने सच्चाई ला देगी।

स्नेहा मौर्या

Anupamaa Upcoming Twist: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में इन दिनों शादी के ट्रैक के साथ-साथ हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिल रहा है। जैसा की आपने अब तक देखा होगा कि अनुपमा की जिंदगी कभी शांत नहीं रह सकती, क्योंकि अगर उसकी जिंदगी में थोड़ा-सा भी सुकून आ जाए तो फिर से एक नई उथल-पुथल मच जाती है। इसी बीच पिछले एपिसोड में आपको देखने को मिला होगा कि डांस रानीज से राखी बंधवाने के बाद अनुपमा अपने भाई के घर जाती है, जहां उसकी भाभी उसे ताने मारती है। इसके बावजूद अनुपमा अपने भाई को राखी बांधती है और शाह हाउस लौट आती है। लेकिन अब आने वाले एपिसोड्स में कहानी में बड़ा मोड़ आने वाला है।

डांस रानीज पर लगेगा चोरी का टैग

शो के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि पाखी और राही डांस रानीज को चोर कहते हुए नजर आएंगी। यह वीडियो तोषू की लापरवाही के कारण सोशल मीडिया पर फैल जाएगा। इसके बाद अनुपमा की जिंदगी में तूफान आ जाएगा। घर के बाहर गुस्साई भीड़ जमा होकर उसकी टीम पर चोरी का आरोप लगाएगी। अनुपमा लाख सफाई देगी, लेकिन कोई उसकी बात मानने को तैयार नहीं होगा। स्थिति इतनी बिगड़ जाएगी कि लोग शाह हाउस पर पत्थरबाजी करने लगेंगे। ऐसे में अनुपमा तोषू और पाखी से मदद की उम्मीद करेगी, लेकिन दोनों उसका साथ नहीं देंगे। इसी बीच डांस कॉम्पिटिशन के ऑर्गेनाइजर वहां पहुंचकर यह ऐलान कर देंगे कि उन्होंने लोगों के कहने पर अनुपमा की टीम को बाहर कर दिया है। यह सुनकर डांस रानीज बेहद दुखी हो जाएंगी।

सबके सामने आएगा पाखी का सच

तोषू मीडिया के सामने कहेगा कि उसने कोई वीडियो बनाई ही नहीं थी। उसकी यह बात सुनकर अनुपमा को गुस्सा आएगा, लेकिन हालात के कारण वह कुछ बोल नहीं पाएगी। हालांकि, अनुपमा को सच्चाई का पता चल जाएगा और वो पाखी से इस गलती के लिए माफी मांगने को कहेगी। लेकिन परिवार के सामने पाखी माफी मांग लेगी और मीडिया के सामने यह सच बोलने से इनकार कर देगी। इस दौरान परी का पति चुपके से पाखी का वीडियो बना लेगा और उसे प्रेम के साथ मिलकर अनुपमा को भेज देगा। जिससे अनुपमा की टीम की सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।

ये सब देखकर राही का दिल भी पिघल जाएगा और राही सभी के सामने कहेगी कि एक गलतफहमी के कारण डांस रानीज पर चोरी का इल्जाम लगाया गया था। इसके बाद डांस कॉम्पिटिशन के ऑर्गेनाइजर अपनी गलती मानते हुए अनुपमा और उसकी टीम को फिनाले में एक और मौका देंगे। आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा इस मौके का फायदा उठाकर जीत हासिल कर पाएगी या फिर कोई नई मुश्किल उसका इंतजार कर रही है।

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट

Kal Ka Mausam: 27 नवंबर को इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे का अलर्ट

1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था…, नागपुर में अभिजीत दीपके ने की PM मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना

मुंबई में प्रदर्शन करना पड़ा भारी! CJP के तीनों बड़े नेताओं पर LOC जारी, दीपके और रांका भी पुलिस के रडार पर