पराग के अल्टीमेटम से बदली कहानी, प्रार्थना के फैसले ने मचाया भूचाल (सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Anupama Twist: पराग के अल्टीमेटम से बदली कहानी, प्रार्थना के फैसले ने मचाया भूचाल

Anupama Episode: पराग के अल्टीमेटम से बड़ा ड्रामा खड़ा हो गया है। प्रार्थना का ससुराल चुनने का फैसला परिवारों के बीच तनाव बढ़ा देता है। वसुंधरा और अनुपमा की टक्कर के बाद कहानी नया मोड़ लेती नजर आएगी।

सोनाली झा

Anupama Spoiler: राजन शाही और रुपाली गांगुली का पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और इमोशंस से भरा हुआ है। शो में प्रार्थना का बेबी शॉवर ट्रैक चल रहा है, जिसने कोठारी और शाह परिवार के बीच पुराने जख्मों को फिर से हरा कर दिया है। लंबे समय बाद प्रार्थना का परिवार अनुपमा के सामने आया है और ऐसे में टकराव होना तय था।

बेबी शॉवर के मौके पर वसुंधरा एक बार फिर अनुपमा को देखते ही भड़क उठती है। वह पहले ईशानी के बहाने पाखी को नीचा दिखाती है और फिर अनुपमा को ताने मारना शुरू कर देती है। हालांकि इस बार अनुपमा चुप नहीं बैठती। पाखी और अनुपमा मिलकर वसुंधरा को करारा जवाब देती हैं। बात इतनी बढ़ जाती है कि वसुंधरा पराग से अनुपमा की शिकायत कर देती है, लेकिन इस बार पराग अपनी मां की गलती मान लेता है। इससे वसुंधरा और ज्यादा बौखला जाती है।

प्रार्थना के बच्चे पर है अंश का हक

इसी बीच वसुंधरा, गौतम से प्रार्थना की बेबी शॉवर की रस्म निभाने को कहती है, लेकिन हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि अनुपमा गुस्से में गौतम को स्टेज से नीचे गिरा देती है। इसके बाद अनुपमा साफ ऐलान करती है कि प्रार्थना के बच्चे पर सिर्फ अंश का हक है। यह बात ख्याति और वसुंधरा दोनों को नागवार गुजरती है। आने वाले एपिसोड में कहानी और भी बड़ा मोड़ लेने वाली है।

अनुपमा और वसुंधरा की होगी लड़ाई

अनुपमा और वसुंधरा की लड़ाई देखकर पराग अपना आपा खो देगा और घोषणा करेगा कि जो भी अनुपमा का साथ देगा, वह कोठारी परिवार का हिस्सा नहीं रहेगा। पराग की इस चेतावनी के बाद प्रार्थना जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला लेने जा रही है। शादी के बाद पहली बार वह लक्ष्मण रेखा पार करते हुए मायके की बजाय ससुराल को चुन लेगी। इस फैसले से प्रार्थना अपने माता-पिता का दिल तोड़ देगी।

प्रार्थना को रोकने की कोशिश करेगी ख्याति

दूसरी तरफ ख्याति के लिए यह फैसला किसी सदमे से कम नहीं होगा। ख्याति पहले से ही प्रार्थना के बच्चे को अपने मरे हुए बेटे आर्यन से जोड़कर देख रही है। उसे डर सताने लगेगा कि कहीं वह अपने बेटे को फिर से न खो दे। प्रार्थना को रोकने के लिए ख्याति हर मुमकिन कोशिश करेगी। पत्नी की जिद के आगे आखिरकार पराग को भी झुकना पड़ेगा।

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता