अनुपमा स्पॉइलर (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Anupama Spoiler: टीना के घर चोरी-छिपे घुसी अनुपमा, बापूजी के साथ रचा मास्टर प्लान, परिवार को सिखाएगी सबक

Anupama Twist: अनुपमा बापूजी संग टीना के घर चोरी-छिपे पहुंचेगी। मनप्रीत की दर्दभरी कहानी सुनकर वह नया मास्टर प्लान बनाएगी। खुद को बिजनेसवुमन बताकर टीना को जाल में फंसाने की तैयारी होगी।

सोनाली झा

Anupama Upcoming Episode: स्टार प्लस के सुपरहिट शो अनुपमा में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। टीआरपी में गिरावट के बाद मेकर्स कहानी में बड़े ट्विस्ट लाने की तैयारी में हैं। आने वाले एपिसोड में दर्शकों को सस्पेंस, इमोशन और हाई वोल्टेज ड्रामा का डबल डोज मिलने वाला है। शो में एक बार फिर अनुपमा अपने पुराने अंदाज में नजर आएगी।

कीर्ति को सबक सिखाने के बाद जब अनुपमा घर लौटती है, तब उसे पता चलता है कि बापूजी का दोस्त अपने ही बच्चों की वजह से परेशान है। यह जानकर अनुपमा का दिल पसीज जाता है और वह सच्चाई का पता लगाने के लिए फिर से जासूसी मोड में आ जाती है। आने वाले एपिसोड में अनुपमा बापूजी के साथ टीना के घर जाने का फैसला करेगी। दोनों बिना किसी को भनक लगे घर में घुसने की योजना बनाते हैं।

मनप्रीत के आंसू पिघलाएंगे दिल

अनुपमा खिड़की के रास्ते अंदर प्रवेश करती है और मनप्रीत से मुलाकात करती है। हैरानी की बात ये होगी कि टीना को इसकी भनक तक नहीं लगेगी। मनप्रीत अपनी हालत बयां करते हुए फूट-फूटकर रो पड़ेगी। उसकी दर्दभरी कहानी सुनकर अनुपमा का दिल दहल जाएगा। वह ठान लेगी कि इस बार टीना और उसके परिवार को सबक सिखाकर ही दम लेगी।

नया खेल खेलेगी अनुपमा

मनप्रीत को उस घर से बाहर निकालने के लिए अनुपमा एक नया दांव चलेगी। वह खुद को एक बिजनेसवुमन के रूप में पेश कर टीना से मुलाकात करेगी। बापूजी भी इस प्लान में उसका पूरा साथ देंगे। दोनों टीना और उसके पति को पैसों का लालच देंगे, ताकि वे खुद उन्हें घर में जगह दे दें। दूसरी ओर, दिवाकर की मदद करने के बाद पाखी के हौसले बुलंद हो जाएंगे। वह खुद को जल्द शादी के लिए तैयार मानने लगेगी और ईशानी को भी तेवर दिखाएगी।

अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड

कुल मिलाकर आने वाले एपिसोड में अनुपमा का मास्टर प्लान, मनप्रीत की बेबसी और टीना के परिवार की चालबाजियां कहानी को नया मोड़ देंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा अपने इस मिशन में कामयाब हो पाती है या फिर उसके सामने कोई नई मुसीबत खड़ी हो जाती है।

SIR Row: सुप्रीम कोर्ट में विपक्षी नेताओं को झटका, कागजी कमियों के कारण सुनवाई टली

Delhi Protest: कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर दिल्ली पुलिस को अदालत ने किया तलब, अगली सुनवाई 15 अक्टूबर तक टली

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव