श्रुति के धोखे से टूटेगी अनुपमा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) (फाइल फोटो) 
मनोरंजन

Anupama Spoiler: श्रुति के धोखे से टूटेगा क्या टूटेगा अनुपमा का सपना, गौतम की एंट्री से मचेगा बवाल

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा के कुकिंग कॉम्पिटिशन फिनाले में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा। श्रुति अनुपमा को हराने के लिए चीटिंग की साजिश रचेगी, जबकि गौतम के हंगामे से मुकाबला और भी रोमांचक हो जाएगा।

अपूर्वा नायक

Anupama Spoiler Shruti Cheating: स्टार प्लस के शो अनुपमा में कहानी को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। फिलहाल कहानी में कुकिंग कॉम्पीटिशन वाले ट्रैक ने जनता को सीरियल से जोड़कर तो रखा है, लेकिन सीरियल काफी बोर फील होने लगा है।

इस समय दिखाए जाने वाले कुकिंग कॉम्पीटिशन वाले ट्रैक को एक अनोखा मोड़ दिया जाने वाला है। कुकिंग कॉम्पीटिशन जीतकर अनुपमा अपनी बेटी राही के लिए घर बनाने का सपना देख रही है, लेकिन इस सपने को पूरा करना अनुपमा के लिए इतना आसान नहीं होगा।

श्रुति के धोखे से क्या हार जाएगी अनुपमा

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स में श्रुति का एक अलग रंग देखने के लिए मिलने वाला है। श्रुति अनुपमा को कॉम्पीटिशन ना जीतने देने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहेगी। जिसके चलते वो अनुपमा के खिलाफ ऐसी साजिश रचेगी, जिससे अनुपमा कॉम्पीटिशन से बाहर हो जाए।

गौतम की एंट्री से लगेगा तड़का

एक ओर जहां अनुपमा श्रुति की साजिशों से घिरी हुई दिखेगा, वहीं दूसरी ओर अनुपमा की मुश्किलें बढ़ाने के लिए शो में गौतम की भी एंट्री देखने मिलेगी। गौतम कुकिंग कॉम्पीटिशन के सेट पर पहुंचते ही ऐसा माहौल बनाएगा, जिससे शो में टेंशन बढ़ जाएगा। गौतम की एंट्री का असर अनुपमा की फाइनल की तैयारियों पर पड़ेगा।

चारों ओर से घिरी नजर आएगी अनुपमा

एक तरफ श्रुति की साजिश और दूसरी ओर गौतम के हंगामे के बीच अनुपमा खुद को मुश्किल हालात में पाएगी। दोनों की कोशिश होगी कि किसी भी तरह अनुपमा का आत्मविश्वास कमजोर हो जाए और वह फिनाले में पिछड़ जाए।

क्या टूट जाएगा अनुपमा का सपना?

अब दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या अनुपमा इन साजिशों का समय रहते पर्दाफाश कर पाएगी या फिर श्रुति और गौतम की चालें उसके कुकिंग कॉम्पिटिशन जीतने के सपने को तोड़ देंगी। आने वाले एपिसोड में इन सवालों के जवाब के साथ कई नए ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं।

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी