रजनी ताई की ट्रेनिंग में चमकेगी अनुपमा 
मनोरंजन

Anupama Spoiler: रजनी ताई की ट्रेनिंग में चमकेगी अनुपमा, मैदान पर बरसाएगी चौके-छक्के

Anupama Twist: रजनी ताई देसाई की एंट्री के बाद अनुपमा क्रिकेट की ट्रेनिंग शुरू करेगी और मैदान में चौके-छक्के बरसाएगी। वहीं कोठारी हाउस में गौतम की दूसरी शादी का राज खुलने से बड़ा बवाल मचने वाला है।

सोनाली झा

Anupama Upcoming Episode: रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो अनुपमा में लगातार नए ट्विस्ट-टर्न्स आ रहे हैं। इस समय कहानी फिल्मसिटी, चॉल ड्रामा और नई परेशानियों के बीच घूम रही है। वहीं अब शो में एक बड़ा धमाका होने वाला है, जिसके बाद दर्शक अनुपमा को एक बिल्कुल नए रूप में देखने वाले हैं। आने वाले एपिसोड्स में अनुपमा क्रिकेट खेलती नजर आएगी, और इसी कहानी में एक दमदार किरदार रजनी ताई देसाई की एंट्री होगी।

ताज़ा ट्रैक में दिखाया गया कि अनुपमा, परी और ईशानी किसी तरह फिल्मसिटी पहुंच जाती हैं। सेट देखकर अनुपमा हैरान रह जाती है, जबकि परी वहां काम करने वालों को अपना टैलेंट दिखाकर सबका दिल जीत लेती है। फिल्मसिटी से लौटते ही अनुपमा अपने चॉल के लोगों के लिए खाना बनाती है। इसी दौरान उसे पता चलता है कि चॉल में जल्द ही एक बड़ा महिला क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित होने वाला है। वूमन वर्ल्ड कप के बाद बढ़े उत्साह को देखते हुए इस आयोजन को खास बनाया जा रहा है।

रजनी ताई देसाई की धांसू एंट्री

यहीं पर कहानी में एंट्री होती है रजनी ताई देसाई की, जो क्रिकेट की महारथी बताई जा रही हैं। वह अनुपमा को क्रिकेट के गुर सिखाने वाली हैं। उनकी एंट्री पूरी तरह फिल्मी अंदाज में होगी दमदार डायलॉग्स, पावरफुल एटीट्यूड और मजबूत व्यक्तित्व के साथ। रजनी ताई की ट्रेनिंग के बाद अनुपमा भी मैदान में उतरते ही चौके-छक्के बरसाना शुरू कर देगी, जिससे चॉल में खुशी का माहौल बनेगा।

कोठारी हाउस में तूफान

जहां एक तरफ अनुपमा क्रिकेट की नई दुनिया में कदम रख रही है, वहीं दूसरी तरफ कोठारी हाउस में बड़ा बवाल खड़ा होने वाला है। परिवार को पता चलता है कि गौतम कोठारी ने उनसे छुपकर दूसरी शादी कर रखी है। पोल खुलने से पहले ही गौतम अंपायर को अपने कब्जे में कर लेता है। सच सामने आने की आशंका से घबराकर वह परिवार को ही कोठारी हाउस से निकाल देने का आदेश दे देता है। उसका यह फैसला वसुंधरा के दिल पर गहरी चोट करने वाला है।

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा

पंजाब के लहरागागा में बड़ा हादसा, काम कर रहीं महिला मजदूरों को कार ने रौंदा; 8 की मौत

Kolkata Puja Stampede: पूजा के बीच भगदड़ से 17 लोगों की मौत, आयोजकों को 10 दिन की पुलिस हिरासत

E20 Petrol: सरकार ने गन्ने के रस, शुगर सिरप और गुड़ से बने इथेनॉल पर लगाई रोक, नए टेंडर में कई बदलाव शामिल

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश और तूफानी हवाओं पर बड़ा अपडेट