रजनी और पराग का अतीत बनाएगा नया तूफान 
मनोरंजन

Anupama Spoiler: रजनी और पराग का अतीत बनाएगा नया तूफान, अनुपमा की दुनिया फिर दहलेगी

Anupama Twist: रजनी बाहर से अनुपमा की मददगार बनकर दिखेगी, लेकिन अंदर ही अंदर उसके खिलाफ प्लान कर रही होगी। पराग और गौतम के आने से रजनी घबरा जाएगी, क्योंकि उसका और पराग का पुराना रिश्ता सामने आ जाएगा।

सोनाली झा

Anupama Today Episode: स्टार प्लस का सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ एक बार फिर नए ट्विस्ट के साथ दर्शकों का दिल धड़काने वाला है। कहानी ऐसे मोड़ पर पहुंच चुकी है जहां अनुपमा अपनी जिंदगी को दोबारा संवारने की कोशिश तो कर रही है, लेकिन रजनी का चालाक गेम उसकी मेहनत पर पानी फेरने वाला है। अब तक आपने देखा कि अनुपमा रजनी पर भरोसा करने लगी है, जबकि रजनी अंदर ही अंदर उसके खिलाफ जाल बिछा रही है।

वहीं दूसरी ओर वसुंधरा, ख्याति पर प्रेम और राही की वजह से नाराज है, और प्रेम खुद राही को लेकर उसके कॉलेज तक पहुंच गया। राही एक बार फिर अपने टीचर से भिड़ गई, जिससे कहानी और दिलचस्प होती जा रही है। आने वाले एपिसोड में रजनी को पता चलेगा कि अनुपमा अपने करियर में आगे बढ़ रही है। यह बात उसे बिल्कुल पसंद नहीं आएगी और वह अंदर ही अंदर भड़क जाएगी।

पराग और रजनी का अतीत आएगा सामने

जब अनुपमा रजनी से सड़क बनवाने का सुझाव देगी, तो रजनी सबके सामने ‘भली’ बनने का नाटक करेगी। लेकिन जैसे ही उसे पता चलेगा कि गौतम और पराग उससे मिलने आए हैं, उसके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब रजनी की मुलाकात पराग से होगी। यह खुलासा होगा कि दोनों कॉलेज टाइम में एक-दूसरे के एक्स रहे हैं। पराग को अचानक सामने देखकर रजनी शॉक्ड रह जाएगी। वहीं रजनी को देखकर पराग भी बेहद असहज हो जाएगा। रजनी पराग का अपमान करने लगेगी और उसे ताने मारेगी, जिससे पराग बेहद दुखी हो जाएगा।

मुंबई छोड़ने की बनेगी नौबत

रजनी के बर्ताव से टूट चुका पराग फैसला करेगा कि अब वह मुंबई छोड़ देगा। हालांकि पराग यह बात किसी को नहीं बता पाएगा कि उसके अंदर क्या चल रहा है। उसकी चुप्पी कहानी में नया सस्पेंस पैदा कर देगी। अनुपमा यह पूरा माहौल देख लेगी और उसे रजनी और पराग के बीच किसी पुराने राज का आभास होगा। उसे रजनी पर शक हो जाएगा कि वह कुछ न कुछ छुपा रही है और उसे बेवकूफ बना रही है। आने वाले दिनों में ‘अनुपमा’ में जबरदस्त ड्रामा देखने मिलेगा, जहां रजनी का काला सच सामने आने के बाद अनुपमा की जिंदगी फिर एक बार हिल जाएगी।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी