रजनी के धोखे में फंसेगी अनुपमा 
मनोरंजन

Anupama Spoiler: रजनी के धोखे में फंसेगी अनुपमा, चॉल पर मंडराएगा बड़ा खतरा

Anupama Today Episode: रजनी की एंट्री से अनुपमा का अतीत लौट आया है, लेकिन असली मुसीबत तभी शुरू होती है जब उसे पता चलता है कि उसकी चॉल पर बुल्डोजर चलने वाला है। अनुपमा मदद के लिए रजनी पर भरोसा करती है।

सोनाली झा

Anupama Upcoming Twist: सीरियल ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड दर्शकों के लिए जबरदस्त ड्रामा लेकर आने वाले हैं। रजनी की एंट्री ने पहले ही अनुपमा के दिल में बचपन की यादों को ताजा कर दिया है, लेकिन उसे यह जरा भी अंदाजा नहीं कि यही रजनी उसकी जिंदगी को एक नई मुसीबत में धकेलने वाली है। अब तक आपने देखा, अनुपमा अपनी डांस प्रैक्टिस में व्यस्त होती है तभी रजनी उससे मिलने पहुंचती है।

रजनी अनुपमा से अपनी अधूरी प्रेम कहानी शेयर करती है और बताती है कि शादी के बाद वह कभी खुश नहीं रह सकी। वहीं दूसरी तरफ, वसुंधरा अनुपमा को सड़क पर देखने की बात कहकर एक और नई चाल चलने की तैयारी में है। पराग, गौतम और वसुंधरा मिलकर किसी बड़ी योजना को अंजाम देने में लगे हैं। आने वाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब अनुपमा को पता चलेगा कि उसकी चॉल पर बुल्डोजर चलने वाला है। यह सुनकर अनुपमा टूट जाएगी और तुरंत रजनी से मदद मांगेगी।

अनुपमा के साथ दोहरा खेल खेलेगी रजनी

रजनी भरोसा दिलाएगी कि वह चॉल को कुछ नहीं होने देगी। अनुपमा एक बार फिर उस पर विश्वास कर लेगी। लेकिन असली खेल शुरू होगा यहीं से क्योंकि रजनी दोहरा खेल खेल रही है। सामने से वह अनुपमा की हमदर्द बनकर खड़ी होगी, जबकि पर्दे के पीछे वह गौतम के साथ मिलकर चॉल को खाली करवाने की पूरी कोशिश में जुट जाएगी।

अनुपमा की मुश्किलें चरम पर पहुंचेगी

रजनी के संकेत पर गौतम पूरी ताकत लगा देगा और अनुपमा की मुश्किलें चरम पर पहुंचने लगेंगी। अनुपमा को इस धोखे का जरा भी अंदाजा नहीं होगा कि जिस पर वह भरोसा कर रही है, वही उसकी सबसे बड़ी दुश्मन बन चुकी है। इसी बीच कहानी का दूसरा बड़ा धमाका माही की लाइफ में होने वाला है। अकेलेपन और गौतम के झूठे व्यवहार से परेशान माही धीरे-धीरे टूटने लगेगी। गौतम बाहर कुछ और, घर में कुछ और बनकर दिखाने की कोशिश करेगा, लेकिन माही अब उसकी असलियत पहचान चुकी है।

गुस्से और दर्द में डूबी माही

आने वाले ट्रैक में आप देखेंगे कि गुस्से और दर्द में डूबी माही कोठारी हाउस में बड़ा तमाशा खड़ा कर देगी। वह पराग और वसुंधरा के सामने गौतम का पूरा सच खोल देगी। माही का यह गुस्सा कोठारी परिवार को हिला देगा और घर का माहौल जंग के मैदान में बदल जाएगा। अनुपमा की चॉल पर मंडराते खतरे और माही की बगावत, दोनों मिलकर कहानी को एक नए मुकाम पर ले जाएंगी।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन