Rupali Ganguly in Anupama (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

Anupama: रजनी ने खेला इमोशनल खेल, चॉल के पेपर्स पर अनुपमा से करवाई साइन, अब भुगतना पड़ेगा!

Anupamaa Spoiler: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में रजनी इमोशनल ड्रामा करके अनुपमा से चॉल के पेपर्स साइन करवा लेगी और उसे धोखा देगी। वहीं, प्रेरणा, राही और प्रेम के रिश्ते में दरार डालेगी।

अनिल सिंह

Anupamaa Upcoming Twist: रजनी के झांसे में आकर अनुपमा बड़ी गलती करेगी। चॉल के पेपर्स साइन करते ही दिखेगी 'असली औकात', प्रेम-राही का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है।

रूपाली गांगुली के सुपरहिट सीरियल 'अनुपमा' में इस समय भारती और वरुण की शादी का ट्रैक चल रहा है, लेकिन इस खुशी के माहौल में भी अनुपमा और राही की ज़िंदगी में कई मुश्किलें दस्तक दे रही हैं। अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा एक ऐसी गलती करने वाली है, जिसका उसे जिंदगी भर पछतावा रहेगा।

रजनी के धोखे का शिकार होगी अनुपमा

प्रोफेसर की पिटाई के बाद भी, चॉल में चल रहे ड्रामे खत्म नहीं हुए हैं। शादी की रस्मों के दौरान, रजनी लगातार अपनी बेटी प्रेरणा द्वारा नजरअंदाज किए जाने से रोती रहती है और घड़ियाली आंसू बहाकर सबका दिल जीतती है।

जब रजनी, प्रेरणा को गले लगाने की कोशिश करती है, तो प्रेरणा भड़क जाती है और धमकी देती है कि अगर रजनी उसके करीब आई तो वह मीडिया के सामने उसकी पोल खोल देगी। प्रेरणा के तेवर देखकर रजनी फिर से रोने लगती है और सबको यकीन दिलाती है कि वह कितनी मजबूर है।

अपने आँसुओं और इमोशनल ड्रामा के दम पर, रजनी अनुपमा के हाथ-पैर जोड़ेगी और उससे चॉल के पेपर्स साइन करवा लेगी। अनुपमा जैसे ही ये पेपर्स साइन करेगी, रजनी उसे अपनी असली औकात दिखाएगी और पता चलेगा कि अनुपमा एक बहुत बड़े धोखे का शिकार हो गई है, जिसका पछतावा उसे हमेशा रहेगा।

प्रेरणा डालेगी राही-प्रेम के रिश्ते में दरार

दूसरी तरफ, राही और प्रेम के रिश्ते में भी दरार आने वाली है। प्रेम की मुलाकात प्रेरणा से होगी। प्रेरणा, राही को बताएगी कि वह एक ज़माने में प्रेम को डेट कर चुकी है और कॉलेज के दौरान दोनों काफी करीब आ गए थे। यह बात सुनकर राही को सदमा लग जाएगा और वह घबरा जाएगी।

राही तुरंत प्रेम से बात करेगी। प्रेम राही को समझाएगा कि प्रेरणा एक मुंहफट लड़की है और उसकी हर बात पर यकीन करने की ज़रूरत नहीं है। प्रेम की बातों से राही का मूड तो ठीक हो जाएगा, लेकिन प्रेरणा की हरकतें यहीं खत्म नहीं होंगी। वह अनुपमा के आगे-पीछे नाचना शुरू कर देगी, जिसे देखकर राही का दिमाग फिर से खराब होने वाला है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO