अनुपमा: वसुंधरा ने प्रेम के शेफ बनने पर मारा ताना, रजनी की चाल पर आया ट्विस्ट, बच्चे करेंगे अनुपमा को सपोर्ट 
मनोरंजन

Anupama Spoiler: स्कैंडल में फंसा प्रेम, राही की वजह से कोठारी परिवार की कटेगी नाक

Anupamaa Upcoming Twist: अनुपमा में बड़ा ड्रामा! प्रेम हलवाई बनेगा, जिससे वसुंधरा को सदमा लगेगा। प्रेम स्कैंडल में फंसेगा, राही पर गुस्सा फूटेगा। रजनी के बच्चे अनुपमा को सपोर्ट करेंगे।

अनिल सिंह

Anupama Written Update: राजन शाही और रुपाली गांगुली के सुपरहिट सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में एक बार फिर बड़ा बवाल मचने वाला है। एक तरफ जहाँ अनुपमा को यह लग रहा है कि वह मुंबई में आराम से सर्वाइव कर जाएगी, वहीं दूसरी तरफ उसे यह नहीं पता कि उसकी दोस्त रजनी उसे इतनी आसानी से जीने नहीं देगी। हाल के एपिसोड्स में, रजनी अनुपमा को अपने घर लेकर जाती है और उसकी खूब खातिरदारी करती है। लेकिन जल्द ही, अनुपमा की बेटी राही की वजह से कोठारी परिवार में बड़ा ड्रामा खड़ा होने वाला है।

सीरियल के आने वाले एपिसोड में, प्रेम को पता चलेगा कि मुंबई के एक होटल में शेफ की वेकेंसी निकली है। प्रेम बिना देर किए इस नौकरी के लिए अप्लाई कर देगा। जल्द ही, कोठारी परिवार के लोगों को यह पता चलेगा कि प्रेम हलवाई बनने की तैयारी कर रहा है।

वसुंधरा को लगेगा सदमा

प्रेम के हलवाई बनने की बात सुनकर वसुंधरा को गहरा सदमा लगेगा। उसे लगेगा कि प्रेम ने हाई सोसाइटी में उसकी नाक कटवा दी है। वसुंधरा को लगेगा कि हलवाई का काम उनके परिवार की शान के खिलाफ है। इसके बाद, वसुंधरा एक बार फिर राही को ताने मारेगी। वसुंधरा राही को याद दिलाएगी कि वे हाई सोसाइटी के लोग हैं और ऐसे काम उन्हें शोभा नहीं देते।

प्रेम फंसेगा स्कैंडल में

ड्रामा यहीं खत्म नहीं होगा। खबर है कि प्रेम इस नौकरी को पाने के चक्कर में एक स्कैंडल में फंस जाएगा, जिससे कोठारी परिवार की बदनामी होगी। इस पूरे मामले का ठीकरा भी राही पर फोड़ा जाएगा। माना जा रहा है कि वसुंधरा इस स्कैंडल के लिए राही को जिम्मेदार ठहराएगी और उसे कोसना शुरू कर देगी। अनुपमा को जब इस स्कैंडल के बारे में पता चलेगा, तो उसे भी गहरा सदमा लगेगा।

रजनी की चाल पर आएगा ट्विस्ट

दूसरी तरफ, अनुपमा की चॉल पर आफत आने वाली है। गौतम और पराग भी मुंबई आने वाले हैं और वे आते ही रजनी से मुलाकात करेंगे। रजनी ने चॉल तुड़वाने की जो चाल चली है, उस पर अब एक ट्विस्ट आएगा। कहानी में रजनी के बच्चों की भी एंट्री होगी। ये दोनों बच्चे रजनी के लिए सिरदर्द बनने वाले हैं। दिलचस्प बात यह है कि रजनी के ये बच्चे अपनी मां की बजाय अनुपमा को सपोर्ट करने वाले हैं, जिससे अनुपमा की मदद हो सकती है और रजनी का प्लान फेल हो सकता है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी