अनुपमा स्पॉइलर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Anupama Spoiler: प्रार्थना की तबीयत बिगड़ते ही बदलेगी कहानी, अनुपमा के जीवन में आएगा नया तूफान

Anupama Twist: अनुपमा में प्रार्थना की तबीयत अचानक बिगड़ने से परिवार में कोहराम मच जाएगा और उसके बच्चे के खोने की आशंका है। अनुपमा की चॉल गिराए जाने से उसकी जिंदगी में एक नया तूफान खड़ा हो जाएगा।

सोनाली झा

Anupama Latest Episode: स्टार प्लस का सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ इन दिनों मकर संक्रांति के जश्न के साथ दर्शकों को भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरपूर कहानी दिखा रहा है। राजन शाही के इस लोकप्रिय शो में जहां एक ओर रिश्तों में नजदीकियां बढ़ती नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर आने वाले एपिसोड्स में बड़ा हादसा कहानी को नया मोड़ देने वाला है। मकर संक्रांति का त्योहार शाह और कोठारी परिवार के लिए खुशियां लेकर आता दिख रहा था, लेकिन जल्द ही यह जश्न मातम में बदलने वाला है।

बीते एपिसोड्स में दर्शकों ने देखा कि मकर संक्रांति के मौके पर माही-गौतम, राजा-परी, किंजल-तोषु और राही-प्रेम के रिश्तों में आई दूरियां कम हो जाती हैं। पूरा परिवार मिलकर त्योहार का आनंद लेता है। पतंगबाजी के दौरान पराग और अनुपमा के बीच मजेदार मुकाबला देखने को मिलता है, जिसमें पराग अनुपमा को हरा देता है। पराग अपनी जीत का जश्न मनाने का ऐलान करता है, लेकिन बापूजी अनुपमा को याद दिलाते हैं कि उसने जानबूझकर हार स्वीकार की थी। इस हल्के-फुल्के माहौल के बीच कोई नहीं जानता कि आगे एक बड़ा तूफान आने वाला है।

प्रार्थना जमीन पर गिरकर हो जाएगी बेहोश

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में एक चौंकाने वाला हादसा सबको हिला कर रख देगा। पतंगबाजी और पार्टी के दौरान अचानक प्रार्थना जमीन पर गिरकर बेहोश हो जाती है। उसकी हालत देखकर परिवार में अफरा-तफरी मच जाती है। किसी को समझ नहीं आता कि प्रार्थना के साथ आखिर हुआ क्या है। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया जाता है। माना जा रहा है कि इस हादसे के बाद प्रार्थना अपने अजन्मे बच्चे को खो सकती है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा।

अनुपमा पर टूटेगा दुखों का पहाड़

इस दर्दनाक घटना के बाद एक बार फिर अनुपमा पर सवाल उठने लगेंगे। प्रार्थना के बच्चे के जाने का ठीकरा भी अनुपमा के सिर फोड़ा जाएगा। इसी बीच अनुपमा को एक और बड़ा झटका लगेगा, जब उसे पता चलेगा कि रजनी ने उसकी चॉल को गिरा दिया है। यह खबर अनुपमा को अंदर से तोड़ देगी। अपने सपनों के आशियाने को बचाने के लिए वह मुंबई भागेगी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होगी।

मातम में बदल जाएगी शाह परिवार की खुशियां

चॉल को गिरता देख अनुपमा को अपनी जिंदगी के पुराने जख्म याद आ जाएंगे, जब किस्मत ने बार-बार उसे धोखा दिया। हालात इतने बिगड़ जाएंगे कि चॉल के लोग भी अनुपमा को ही दोषी ठहराने लगेंगे और उस पर पैसे के लिए सब कुछ कुर्बान करने का आरोप लगाया जाएगा। इस तरह एक बार फिर अनुपमा के लिए हालात बेहद मुश्किल हो जाएंगे और शाह परिवार की खुशियां मातम में बदलती नजर आएंगी।

कौन हैं IPS अंकिता शर्मा? दशहरे पर AK-47 से फायरिंग कर चर्चा में आईं ‘लेडी सिंघम’, जानें पूरी बायोग्राफी

तकनीक की दुनिया में कायम की बादशाहत! थॉमस एडिसन की वो कोशिश जो आज भी हमारे घरों को कर रखा है रौशन

सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे बेहतर लीडर, CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

आप जेन-जी नहीं... दिल्ली HC में सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उम्र पूछकर लताड़ा

नक्सलवाद के बाद अब देश को नशामुक्त करने का संकल्प, अमित शाह ने तय की बड़ी डेडलाइन- VIDEO